logo

मूड

ट्रेंडिंग:

Grand Chess Tour: रैपिड में प्रज्ञानानंदा टॉप पर रहे, गुकेश का क्या रहा हाल?

आर प्रज्ञानानंदा ग्रैंड चेस टूर के जागरेब लेग के रैपिड वर्ग में संयुक्त रूप से टॉप पर रहे। उन्होंने 12 अंक लेकर फ्रांस के अलीरेजा फिरोजा के साथ टॉप किया।

R Praggnanandhaa

आर प्रज्ञानानंदा, Photo Credit: R Praggnanandhaa/X

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंदा ने आखिरी दिन तीनों मुकाबले जीतकर जागरेब ग्रैंड चेस टूर के रैपिड वर्ग में 12 अंक लेकर फ्रांस के अलीरेजा फिरोजा के साथ संयुक्त रूप से टॉप पर फिनिश किया। दूसरे दिन पिछड़ रहे प्रज्ञानानंदा ने आखिरी दिन क्रोएशिया के इवान सारिच, रोमानिया के डीक बोगडेन डेनियल और नीदरलैंड्स के अनीश गिरि को हराया। फ्रांस के मैक्सिम वाचियेर लाग्रेव और उजबेकिस्तान के नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव 11 अंक लेकर दूसरे स्थान पर रहे।

प्रज्ञानानंदा का शानदार प्रदर्शन

हाल ही में प्रितिष्ठित नॉर्वे चेस टूर्नामेंट का खिताब जीतने वाले प्रज्ञानानंदा ने सारिच के खिलाफ बेहतरीन ओपनिंग की। 'कारो कैन' डिफेंस ने भारतीय खिलाड़ी को शुरुआत से ही मजबूत स्थिति दी। हालांकि प्रज्ञानानंदा ने जीत तक पहुंचने में काफी समय लगा लेकिन वह पूरे गेम के दौरान कंट्रोल में रहे। 

 

यह भी पढ़ें: FIFA वर्ल्ड कप में हारते-हारते बचा अर्जेंटीना, इस छोटे से देश ने नाकों चने चबवाए

 

दूसरे गेम में प्रज्ञानानंदा ने 'पेट्रोफ डिफेंस' से खेलते हुए डीक बोगडेन डेनियल के डिफेंस को ध्वस्त कर दिया, जिससे 15वीं चाल तक ही नतीजा साफ हो गया था। रोमानियाई खिलाड़ी ने जल्द ही सरेंडर कर दिया। दिन के आखिरी गेम में प्रज्ञानानंदा ने अनीश गिरी को 34 चालों में हराया।

 

यह भी पढ़ें: FIFA वर्ल्ड कप 2026 में मेसी ने दागे 7 गोल, 'गोल्डन बूट' की रेस में सबसे आगे

गुकेश का क्या रहा हाल?

वर्ल्ड चैंपियन डी गुकेश संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर फिनिश किया। गुकेश और जर्मनी के विन्सेंट कीमर ने 10-10 अंक हासिल किए। गुकेश आखिरी दिन एक भी जीत नहीं हासिल कर पाए। उनके तीनों मुकाबले ड्रॉ पर छूटे। अनीश गिरी 8 पॉइंट्स तक पहुंच सके। डीक बोगडेन डेनियल और जॉर्डन वैन फॉरेस ने 7-7 अंक जुटाए। सारिच सिर्फ 2 अंक ही हासिल कर पाए और आखिरी स्थान पर रहे।

 

रैपिड वर्ग में 9 राउंड के मुकाबले हुए। अब 18 राउंड का ब्लिट्ज वर्ग होगा और विजेता का फैसला दोनों वर्ग के कुल अंक के आधार पर किया जाएगा।


और पढ़ें