logo

मूड

ट्रेंडिंग:

वैभव सूर्यवंशी के लिए बड़ा खतरा हैं राशिद खान, RR का तोड़ेंगे फाइनल का सपना?

गुजरात टाइटंस के लेग स्पिनर राशिद खान ने इस सीजन में वैभव सूर्यवंशी को एक बार आउट किया है। वह क्वालिफायर 2 में भी वैभव को परेशान कर सकते हैं।

Rashid Khan Vaibhav Sooryavanshi GT vs RR IPL 2026

राशिद खान और वैभव सूर्यवंशी, Photo Credit: IPL, RR/X

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में राजस्थान रॉयल्स (RR) के युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने गदर काट रखा है। वैभव ने 240 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से 680 रन बना दिए हैं और वह पर्पल कैप की रेस में सबसे आगे हैं। उन्होंने एलिमिनेटर में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ महज 29 गेंद में 97 रन जड़ दिए थे, जिससे RR खिताब की दौड़ में बनी हुई है। RR को अब फाइनल में जगह बनाने के लिए गुजरात टाइटंस (GT) की चुनौती का सामना करना है।

 

GT के खिलाफ RR को वैभव से एक और ताबड़तोड़ पारी की उम्मीद रहेगी। हालांकि उन्हें राशिद खान से सावधान रहना होगा। राशिद मौजूदा सीजन में वैभव और RR को परेशान करते हैं। अफगानिस्तान के लेग स्पिनर राशिद ने अहमदाबाद में वैभव को आउट करने के बाद जयपुर में RR के खिलाफ 4 विकेट लेकर GT को एकतरफा जीत दिलाई थी।

 

यह भी पढ़ें: ऋषभ पंत ने छोड़ी LSG की कप्तानी, फ्रेंचाइजी ने किया ऐलान

फॉर्म में हैं राशिद

IPL के दिग्गजों में शामिल राशिद के लिए पिछला सीजन अच्छा नहीं रहा था। वह महज 9 विकेट ही ले पाए थे और उनकी इकॉनमी भी काफी ज्यादा थी। राशिद ने इस सीजन जबरदस्त वापसी की है। वह इस सीजन सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले स्पिनर हैं। उन्होंने 15 मैचों में 19 विकेट झटके हैं। मौजूदा सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों में राशिद इकलौते स्पिनर हैं। 

 

राशिद मिडिल ओवर्स (7-15) में खासकर बेहद कारगर रहे हैं। वह इस फेज में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाज हैं। उन्होंने 7 से 15 ओवर के बीच अब तक 17 विकेट ले लिए हैं। उन्होंने जयपुर में GT और RR के बीच हुई पिछली भिड़ंत में ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, डोनोवन फरेरा और शुभम दुबे को चलता किया था।

 

यह भी पढ़ें: आंतरिक कलह से टूट चुके हैं हार्दिक पंड्या, IPL 2026 के बाद MI से तोड़ा नाता!

राशिद पर दांव खेलेंगे गिल?

GT की टीम पावरप्ले में कैगिसो रबाडा और मोहम्मद सिराज के साथ अटैक कर रही है। रबाडा और सिराज टीम की उम्मीदों पर खतरा उतरे हैं। रबाडा इस सीजन पावरप्ले में सबसे ज्यादा (18) विकेट चटकाने वाले गेंदबाज हैं, तो सिराज (14) चौथे पायदान पर हैं। देखना दिलचस्प होगा कि GT के कप्तान शुभमन गिल उनके साथ ही बने रहते हैं या फिर वैभव को रोकने के लिए राशिद को पावरप्ले में गेंद थमाते हैं। अगर राशिद को जल्दी अटैक पर बुलाया जाता है, तो रबाडा या सिराज का अतिरिक्त ओवर डेथ के लिए बच जाएगा, जो GT के लिए फायदेमंद रहेगा।


और पढ़ें