इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की शुरुआत बेहद खराब रही थी। टीम ने अपने पहले 3 मुकाबले गंवा दिए थे। CSK ने इसके बाद जोरदार वापसी की और अगले 8 मैचों में 6 जीत हासिल कर ली। वह प्लेऑफ की मजबूत दावेदार बनकर उभरी। मगर CSK लीग स्टेज के अंत में पटरी से उतर गई। उसे पहले लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने 7 विकेट से रौंदा तो अगले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने 5 विकेट से पीट दिया। इन दोनों मैचों में CSK के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले अंशुल कम्बोज काफी महंगे रहे।
कम्बोज ने LSG के खिलाफ 2.3 ओवर में 63 रन लुटा दिए। उन्हें मिचेल मार्श और निकोलस पूरन ने लगातार 4-4 छक्के जड़े। कम्बोज ने SRH के सामने भी जमकर रन लुटाए और अपने 4 ओवर के स्पेल में 46 रन खर्च दिए। SRH के खिलाफ उन्हें 1 सफलता मिली।
यह भी पढ़ें: गिल-सुदर्शन का फिर चला बल्ला, कोहली-गेल के वर्ल्ड रिकॉर्ड की कर ली बराबरी
कम्बोज ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड
लगातार दो मैचों में बुरी तरह से पिटने के बाद उम्मीद की जा रही थी कि कम्बोज वापसी करेंगे और वह CSK को प्लेऑफ की रेस में जीवित रखेंगे। मगर उनकी खराब गेंदबाजी जारी रही। कम्बोज गुरुवार (21 मई) को गुजरात टाइटंस के खिलाफ 4 ओवर में 56 रन खा बैठे। उन्हें GT के बल्लेबाजों ने 4 छक्के जड़े, जिससे उनके नाम शर्मनाक रिकॉर्ड जुड़ गया है। कम्बोज मौजूदा सीजन में 34 छक्के खा चुके हैं। वह IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के खाने वाले गेंदबाज बन गए हैं।
यह भी पढ़ें: 'चैंपियन खिलाड़ियों को कम नहीं आक सकते...' RO-KO के सपोर्ट में उतरे रिकी पोटिंग
IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के खाने वाले गेंदबाज
- अंशुल कंबोज - 34 छक्के (2026)
- राशिद खान - 33 छक्के (2025)
- कैगिसो रबाडा - 30 छक्के (2026)
- मोहम्मद सिराज - 31 छक्के (2022)
- वनिंदु हसरंगा - 30 छक्के (2022)
- युजवेंद्र चहल - 30 छक्के (2024)
कम्बोज ने डूबो दी CSK की नैया
25 साल के कम्बोज IPL 2026 में CSK के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उन्होंने 14 मैचों में 21 विकेट लिए हैं और वह प्लेऑफ की रेस में तीसरे पायदान पर हैं। उनकी इकॉनमी 10.52 की रही है, जो इस सीजन 12 से ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों में सबसे ज्यादा है। कम्बोज मिड सीजन में रन देने के साथ विकेट भी चटका रहे थे लेकिन आखिरी तीन मैचों में उनकी महंगी गेंदबाजी ने CSK की नैया डूबो दी।