इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के दूसरे क्वालिफायर मुकाबले में गुजरात टाइटंस (GT) और राजस्थान रॉयल्स (RR) का आमना-सामना हो रहा है। न्यू चंडीगढ़ में खेले जा रहे इस मुकाबले में RR के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया है। RR की टीम बिना किसी बदलाव के उतरी है।
GT के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस के दौरान कहा कि वह भी पहले बैटिंग ही करना चाहते थे। गिल ने बताया कि टीम में एक बदलाव है। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज कुलवंत खेजरोलिया की जगह लेफ्ट आर्म स्पिनर साई किशोर खेल रहे हैं।
यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी के लिए बड़ा खतरा हैं राशिद खान, RR का तोड़ेंगे फाइनल का सपना?
किसे मिलेगा फाइनल का टिकट?
GT को पहले क्वालिफायर मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के हाथों 92 रन से करारी हार झेलनी पड़ी थी। धर्मशाला में खेले गए उस मुकाबले में GT की गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों फ्लॉप रही थी। लीग स्टेज में दूसरे पायदान पर फिनिश करने के चलते, उसे फाइनल में जगह बनाने के लिए दूसरा मौका मिला है। आज गिल कोई भूल नहीं करना चाहेंगे। दूसरी तरफ एलिमिनेटर में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को रौंदकर आ रही RR की नजरें भी खिताबी मुकाबले का टिकट हासिल करने पर है।
यह भी पढ़ें: आंतरिक कलह से टूट चुके हैं हार्दिक पंड्या, IPL 2026 के बाद MI से तोड़ा नाता!
वैभव सूर्यवंशी का फिर चलेगा बल्ला?
RR के विस्फोटक ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने एलिमिनेटर में 29 गेंद में 97 रन की पारी खेल SRH को मुकाबले से बाहर कर दिया था। वैभव मौजूदा सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने 15 पारियों में 680 रन ठोक दिए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 242 से ऊपर का रहा है। उन पर RR की उम्मीदें टिकी हुई हैं।
वैभव को पावरप्ले में GT की पेस बॉलिंग जोड़ी मोहम्मद सिराज और कैगिसो रबाडा से सावधान रहना होगा। रबाडा मौजूदा सीजन में पावरप्ले के दौरान 18 विकेट चटका चुके हैं, जो किसी भी गेंदबाज से ज्यादा है। वहीं सिराज (14 विकेट) इस मामले में चौथे स्थान पर हैं।
दोनों टीमों की प्लेइंग-XI:
गुजरात टाइटंस - शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), जेसन होल्डर, वॉशिंगटन सुंदर, निशांत सिंधु, राशिद खान, साई किशोर, कैगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज
इम्पैक्ट प्लेयर विकल्प - राहुल तेवतिया, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, कुमार कुशाग्र, अरशद खान
राजस्थान रॉयल्स - यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, दसुन शनाका, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, ब्रिजेश शर्मा, यश राज पुंजा
इम्पैक्ट प्लेयर विकल्प - शुभम दुबे, सुशांत मिश्रा, अमन पेराला, रवि बिश्नोई, तुषार देशपांडे