logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'यह वर्ल्ड कप जैसा टॉर्चर...', कोहली विवाद पर ट्रेविस हेड की पत्नी का छलका दर्द

IPL 2026 में RCB और SRH के बीच मैच के दौरान विराट कोहली और ट्रेविस हेड को लेकर एक विवाद खड़ा हो गया था। अब, हेड की पत्नी ने इस मामले को लेकर अपनी पीड़ा जाहिर की है और एक बड़ा खुलासा किया है।

Virat kohli Travis Head controversy during SRH vs RCB

विराट कोहली और ट्रेविस हेड, Photo Credit: Social Media

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ट्रेविस हेड और उनकी पत्नी जेसिका एक बार फिर सोशल मीडिया पर भारी ट्रोलिंग का शिकार हुए हैं। यह मामला IPL 2026 के दौरान विराट कोहली और ट्रेविस हेड के बीच मैदान पर हुए एक विवाद के बाद सामने आया, जो बाद में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। अब इस विवाद पर हेड की वाइफ जेसिका ने कहा कि इस विवाद के बाद वह जबरदस्त ट्रोलिंग का शिकार हुई हैं।

 

जेसिका के अनुसार, मैच के बाद उन्हें, उनके पति ट्रेविस हेड और उनके परिवार व दोस्तों को सोशल मीडिया पर गालियां, धमकी भरे संदेश और आपत्तिजनक टिप्पणियां भेजी गईं। यह मैच 22 मई को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच खेला गया था, जिसके बाद यह विवाद और बढ़ गया।

 

यह भी पढ़ें: जिन्हें TTE ने ट्रेन से उतारा, उन्होंने पोल वॉल्ट में तोड़ा नेशनल रिकॉर्ड

वर्ल्ड कप जैसी ट्रोलिंग का दोहराव

जेसिका ने ऑस्ट्रेलियाई मीडिया 'द एडवर्टाइजर' से बातचीत में कहा कि यह पहली बार नहीं है जब उन्हें इस तरह की स्थिति का सामना करना पड़ा है। उन्होंने बताया कि 2023 वनडे वर्ल्ड कप फाइनल, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल और 2024 बॉक्सिंग डे टेस्ट के बाद भी उन्हें इसी तरह की ऑनलाइन ट्रोलिंग झेलनी पड़ी थी। उन्होंने कहा, 'यह बिल्कुल वैसा ही लग रहा है जैसा वर्ल्ड कप के बाद हुआ था। सोशल मीडिया पर बहुत सारे नफरत भरे संदेश आए। हम ठीक हैं लेकिन मेरे दोस्तों और परिवार को भी निशाना बनाया जा रहा है।'

 

जेसिका ने खुलासा किया कि पिछले मामलों में उनकी छोटी बेटी तक को ऑनलाइन धमकियां मिली थीं। उन्होंने फैंस से अपील की कि खेल को खेल की भावना से लिया जाए और सोशल मीडिया पर मर्यादा बनाए रखें। उन्होंने कहा कि खेल में जुनून जरूरी है लेकिन यह भी याद रखना चाहिए कि खिलाड़ियों के पीछे असली परिवार और इंसान होते हैं, जिन्हें इस तरह की नफरत से नुकसान पहुंचता है।

 

यह भी पढ़ें: IPL 2026: प्लेऑफ की तस्वीर साफ, एलिमिनेटर में SRH से भिड़ेगी RR; पूरा शेड्यूल

कोहली-हेड विवाद कैसे शुरू हुआ?

यह पूरा विवाद IPL 2026 के मैच के दौरान शुरू हुआ जब SRH और RCB के बीच मुकाबला खेला जा रहा था। बताया गया कि ट्रेविस हेड और विराट कोहली के बीच मैदान पर तीखी बहस हुई, जिसमें दोनों ने एक-दूसरे को जवाब दिए। मैच के बाद जब खिलाड़ी हाथ मिला रहे थे, तब भी तनाव साफ नजर आया। कोहली ने हेड से हाथ मिलाए बिना ही आगे बढ़ना चुना, जिसके बाद यह मामला सोशल मीडिया पर और ज्यादा वायरल हो गया और ऑनलाइन ट्रोलिंग शुरू हो गई।


और पढ़ें