logo

मूड

ट्रेंडिंग:

IND vs AFG: भारत-अफगानिस्तान के बीच तीसरा वनडे आज, कैसा खेलेगी चेन्नई की पिच?

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीसरा और आखिरी वनडे मुकाबला आज चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला जाना है। पढ़िए पिच रिपोर्ट।

Gurnoor Brar Team India ODI

भारतीय खिलाड़ी, Photo Credit: BCCI/X

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 मैचों की सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला आज (20 जून) चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला जाना है। टीम इंडिया पहले ही सीरीज जीत चुकी है। अब उसकी निगाहें क्लीन करने पर होंगी। भारत ने धर्मशाला में खेले गए पहले वनडे मुकाबले में अफगानी टीम को 7 विकेट से हराया था। इसके बाद लखनऊ में 170 रन से बड़ी जीत दर्ज कर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली। 

 

लखनऊ वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी चोट के कारण नहीं खेले थे। वह चेन्नई में नेट्स में गेंदबाजी करते दिखे। उनकी प्लेइंग-XI में एंट्री हो सकती है। यशस्वी जायसवाल को एक और मौका मिलने की संभावना है। बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज यशस्वी पिछले मुकाबले में 9 गेंद खेलकर सिर्फ 4 रन ही बना सके थे। भारतीय टीम के असिस्टेंट कोच रेयान टेन डेशकाटे ने संकेत दिए हैं कि आखिरी वनडे में नए कॉम्बिनेशन को आजमाया सकता है।

 

यह भी पढ़ें: ब्राजील-मोरक्को जीते, अमेरिका नॉकआउट में पहुंचा, वर्ल्ड कप का 9वां दिन कैसा रहा?

अफगानों की नजरें क्लीन स्वीप से बचने पर

हशमतुल्लाह शहीदी की कप्तानी वाली टीम ने पहले वनडे में टक्कर दी थी लेकिन वह दूसरे मुकाबले में असहाय नजर आई। अफगानी टीम को व्हाइट-वॉश टालने के लिए अपना टॉप क्रिकेट खेलना होगा। मोहम्मद नबी और अजमतुल्लाह ओमरजई पिछले मुकाबले में नहीं खेले थे। नबी बीमार थे, जबकि ओमरजई चोट के चलते चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे। अगर ये दोनों ऑलराउंडर फिट रहते हैं, तो उनकी सीधे प्लेइंग-XI में एंट्री होगी।

चेपॉक की पिच का मिजाज जानिए

भारत-अफगानिस्तान के बीच मुकाबला चेपॉक की पिच नंबर-4 पर खेला जाएगा। यह पिच लाल मिट्टी से बनाई गई है, जिस पर आम तौर पर गेंद काफी उछलती है। ऐसे में भारतीय टीम एक बार फिर तीन तेज गेंदबाजों के साथ उतर सकती है। चेन्नई के मौसम की बात करें तो यहां दो दिन पहले बारिश हुई थी। हालांकि आज बारिश की संभावना नहीं है।

 

यह भी पढ़ें: दोहा डायमंड लीग में चौथे स्थान पर नीरज चोपड़ा, कॉमनवेल्थ गेम्स में खेलेंगे?

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-XI:

भारत - रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर/केएल राहुल, वॉशिंगटन सुंदर, नीतीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव/हर्ष दुबे, गुरनूर बराड़, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा

 

अफगानिस्तान - रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शहीदी (कप्तान), मोहम्मद नबी/दारविश रसूली, अजमतुल्लाह ओमरजई/बिलाल सामी, राशीद खान, नांगेयाल खरोटे, एएम गजनफर, मोहम्मद सलीम

Related Topic:#India vs Afghanistan

और पढ़ें