logo

मूड

ट्रेंडिंग:

IND vs AFG 3rd ODI: हर बार KL राहुल ही क्यों... अब किसके लिए दी गई बलि?

अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे में केएल राहुल को भारतीय टीम से ड्रॉप कर दिया गया है। टीम इंडिया 5 स्पेशलिस्ट बल्लेबाजों के साथ उतरी है।

KL Rahul Shubman Gill ODI

शुभमन गिल और केएल राहुल, Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 मैचों की सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में जारी है। इस मुकाबले में अफगानिस्तान की टीम टॉस जीतकर पहले बैटिंग कर रही है। भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टीम में 3 बदलाव किए हैं। केएल राहुल, कुलदीप यादव और अर्शदीप सिंह बाहर हैं। उनकी जगह नीतीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे और प्रसिद्ध कृष्णा की एंट्री हुई है। पेस बॉलिंग ऑलराउंडर नीतीश चोट के चलते पिछले मुकाबले में नहीं खेले थे। उनके वापस आने पर राहुल को बैठा दिया गया है, जिससे फैंस भड़क गए हैं।

राहुल को बलि का बकरा बनाना आसान?

वनडे फॉर्मेट में लंबे समय से विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभालते आ रहे राहुल ने भारतीय टीम के मिडिल ऑर्डर को स्थिरता प्रदान की है। उन्होंने नंबर-5 पर खेलते हुए 35 पारियों में 63.20 की बेहतरीन औसत और 100.59 के स्ट्राइक रेट से 1517 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 3 शतक और 10 अर्धशतक निकले हैं। राहुल ने अफगानिस्तान के खिलाफ धर्मशाला में खेले गए पहले वनडे में पांचवें नंबर पर आकर 19 गेंद में नाबाद 39 रन जड़े थे। अगले मैच में उन्हें नंबर-6 पर धकेला गया, जहां वह अपना खाता भी नहीं खो सके। अब उन्हें प्लेइंग-XI से बाहर कर दिया गया है।

 

यशस्वी जायसवाल को सलामी बल्लेबाज के तौर पर एक और मौका दिया गया है। वह रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग करेंगे। शुभमन नंबर-3, जबकि ईशान किशन नंबर-4 पर आएंगे। इसके बाद श्रेयस अय्यर उतरेंगे। टीम इंडिया के बैटिंग ऑर्डर में हुए इस अकारण बदलाव के चलते राहुल को बाहर बैठना पड़ा है। समझा जा रहा है कि यशस्वी को प्लेइंग-XI फिट करने के लिए उनकी बलि दी गई है। एक X यूजर ने टीम मैनेजमेंट के इस फैसले पर कहा कि राहुल के साथ लैब के चूहे की तरह बर्ताव किया जाता है। किसी भी एक्सपेरिमेंट के लिए उन्हें बिना सोचे-समझे साइडलाइन कर दिया जाता है।

 

यह भी पढ़ें: नीतीश रेड्डी IN, राहुल OUT... चेन्नई वनडे में कौन हुआ बाहर, किसे मिली जगह?

 

एक अन्य यूजर ने लिखा कि राहुल को बलि का बकरा आसान है। उन्होंने टीम के लिए अपना सब कुछ दिया और फिर भी उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया।

 

यह भी पढ़ें: ब्राजील-मोरक्को जीते, अमेरिका नॉकआउट में पहुंचा, वर्ल्ड कप का 9वां दिन कैसा रहा?

दोनों टीमों की प्लेइंग-XI:

भारत - रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, वॉशिंगटन सुंदर, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, गुरनूर बराड़, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव

 

अफगानिस्तान - रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शहीदी (कप्तान), दारविश रसूली, मोहम्मद नबी, अजमतुल्लाह ओमरजई, राशिद खान, एएम गजनफर, जियाउर रहमान, फरीद मलिक


और पढ़ें