logo

मूड

ट्रेंडिंग:

IND vs AFG 3rd T20: क्लीन स्वीप के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया, वैभव खेलेंगे?

भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला गुरुवार को खेला जाएगा। इस मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी को मौका मिलने की संभावना है।

Ishan Kishan IND vs AFG T20

ईशान किशन, Photo Credit: BCCI/X

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

अफगानिस्तान के खिलाफ पहले दोनों मैच जीत कर सीरीज में अजेय बढ़त हासिल कर चुकी भारतीय टीम गुरुवार को होने वाले तीसरे और अंतिम टी20 इंटरनेशनल मैच में क्लीन स्वीप के इरादे से मैदान पर उतरेगी। इस मुकाबले में युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी को मौका मिल सकता है। टीम इंडिया ने पहले दो मैच में दमदार प्रदर्शन किया है और अफगानिस्तान को खेल के हर विभाग में पस्त किया है।

 

भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने मंगलवार को दूसरे मैच के बाद कहा कि फिरोजशाह कोटला में होने वाले तीसरे मैच में टीम कॉम्बिनेशन में बदलाव हो सकता है, ताकि सभी खिलाड़ियों को 19 सितंबर से शुरू होने वाले एशियन गेम्स के लिए जापान रवाना होने से पहले जरूरी मैच प्रैक्टिस का मौका मिल सके। अब तक के चयन से यह क्लियर हो गया है कि भारतीय टीम वैभव को प्लेइंग-XI जगह देने के लिए कोई स्पेशल प्रयास करने को तैयार नहीं है। 

 

वैभव ने जुलाई में इंग्लैंड दौरे पर डेब्यू किया था। उस समय संजू सैमसन फॉर्म में नहीं थे। अब सैमसन और अभिषेक शर्मा दोनों ही अच्छी फॉर्म में हैं। यह दोनों खिलाड़ी एक ही फॉर्मेट में नियमित रूप से खेलते हैं और इसलिए वह भी रेस्ट नहीं लेना चाहेंगे। ऐसे में टीम मैनेजमेंट को बदलाव का फैसला करना होगा।

 

यह भी पढ़ें: वरुण चक्रवर्ती एशियन गेम्स से भी बाहर, विपराज निगम को मिला मौका

ईशान किशन को दिया जाएगा आराम? 

श्रेयस ने कहा, 'हम चाहते हैं कि सभी खिलाड़ी विकेट और परिस्थितियों से परिचित हो जाएं और अभ्यास भी कर लें। इसलिए यह उन खिलाड़ियों को मौका देने का अच्छा अवसर होगा, जो लंबे समय से बाहर हैं।' ईशान किशन को आराम देकर वैभव को अंतिम एकादश में शामिल करने का विकल्प भी मौजूद है। 

 

ईशन ने अफगानिस्तान सीरीज के लिए टीम में शामिल होने से पहले दलीप ट्रॉफी में ईस्ट जोन की कप्तानी की थी। संजू मौजूदा सीरीज में विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। इसके साथ ही टीम मैनेजमेंट चाहेगा कि श्रेयस और तिलक वर्मा को क्रीज पर कुछ समय बिताने का मौका मिले, क्योंकि शुरुआती दो मैचों में टॉप-3 बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन से बाकी बल्लेबाजों को खेलने का खास मौका नहीं मिला। आलम यह है कि नीतीश कुमार रेड्डी और शिवम दुबे जैसे खिलाड़ियों को अभी तक बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला है। 

 

नीतीश कुमार रेड्डी ने मंगलवार को दूसरे मैच में 24 रन देकर तीन विकेट लिए जो टीम के लिए अच्छा संकेत है। उन्हें चोटिल हार्दिक पंड्या के बैकअप के रूप में देखा जाता है। चोटिल वरुण चक्रवर्ती की जगह खेल रहे रवि बिश्नोई ने दूसरे मैच अच्छा प्रदर्शन किया और उन्हें एक और मौका दिए जाने की संभावना है। जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह हमेशा की तरह प्रभावशाली रहे।

 

यह भी पढ़ें: शाजापुर की नीतिका कीर ने पोल वॉल्ट में जीता गोल्ड, मां बोलीं - हर बेटी आगे बढ़े

अफगानिस्तान को बनाना होगा बड़ा स्कोर

अफगानिस्तान को पावरप्ले में भारत के अनुभवी तेज गेंदबाजों का सामना करने का तरीका ढूंढना होगा। बल्लेबाजी में उसका प्रदर्शन निराशाजनक रहा है और यही वजह है कि वह भारत के सामने कड़ी चुनौती पेश नहीं कर पाया है। अगर अफगानिस्तान को फिर से पहले बल्लेबाजी करने का मौका मिलता है तो उसे भारत को चुनौती देने के लिए कम से कम 200 रन बनाने होंगे। 

 

एक और करारी हार के बाद अफगानिस्तान के कप्तान इब्राहिम जादरान ने कहा, 'हमने इस बारे में बात की कि 150-160 के स्कोर को 200 रन में कैसे तब्दील किया जाए। अगर आप इंटरनेशनल स्तर पर सबसे मजबूत टीम को हराना चाहते हैं तो हमारे बल्लेबाजों को अच्छा प्रदर्शन करना होगा।'


और पढ़ें