logo

ट्रेंडिंग:

Asia Cup: अभिषेक शर्मा ने 'गुरु' युवराज सिंह का ही रिकॉर्ड तोड़ दिया

अभिषेक शर्मा ने एशिया कप 2025 में एक और विध्वंसक पारी खेली है। उन्होंने बुधवार को बांग्लादेश के खिलाफ 37 गेंद में 75 रन ठोक दिए। अभिषेक ने अपनी इस पारी के दौरान युवराज सिंह का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

Abhishek Sharma

अभिषेक शर्मा। (Photo Credit: BCCI/X)

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

प्रचंड फॉर्म में चल रहे अभिषेक शर्मा ने एशिया कप 2025 के सुपर-4 में पाकिस्तान को धोने के बाद बांग्लादेश के भी छक्के छुड़ा दिएअभिषेक ने बुधवार (24 सितंबर) को बांग्लादेश के खिलाफ दुबई में महज 37 गेंद में 75 रन ठोके, जिसमें 6 चौके और 5 छक्के शामिल रहेवह भारतीय पारी के 12वें ओवर में दुर्भाग्यपूर्ण रूप से रन आउट होकर पवेलियन लौटे

 

अभिषेक ने शुरू में समय लेने के बाद गियर बदला और 25 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा कियाइसके साथ ही उन्होंने टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर और अपने मेंटोर युवराज सिंह का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दियादरअसल, अभिषेक टी20 इंटरनेशनल में पांचवीं बार 25 या उससे कम गेंद में 50 रन तक पहुंचेवहीं युवराज सिंह ने यह कारनामा चार बार किया था।

 

यह भी पढ़ें: कौन हैं अभिज्ञान कुंडू, जिनके सामने वैभव सूर्यवंशी भी फीके पड़ गए?

 

अब सूर्या-रोहित ही हैं अभिषेक से आगे

टी20 इंटरनेशनल में 25 या उससे कम गेंद में सबसे ज्यादा बार 50 रन तक पहुंचने वाले भारतीय बल्लेबाजो की लिस्ट में अभिषेक तीसरे नंबर परगए हैंउनसे आगे अब सिर्फ सूर्यकुमार यादव और रोहित शर्मा हैंभारतीय टी20 टीम के मौजूदा कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 7 बार यह कमाल किया हैवहीं टीम इंडिया को अपनी कप्तानी में वर्ल्ड कप जिताने वाले रोहित शर्मा ने 6 बार यह कारनामा किया था। 

टी20I में 25 या उससे कम गेंद में सबसे ज्यादा बार 50 रन तक पहुंचने वाले भारतीय

  1. सूर्यकुमार यादव - 7 बार
  2. रोहित शर्मा - 6 बार
  3. अभिषेक शर्मा - 5 बार
  4. युवराज सिंह - 4 बार
  5. केएल राहुल - 3 बार

यह भी पढ़ें: भारतीय टेस्ट टीम में शामिल किए जाने की है चर्चा, कौन हैं मानव सुथार?

अभिषेक के आउट होने के बाद बाद सुस्त पड़ी भारतीय पारी

अभिषेक शर्मा का जब विकेट गिरा उस समय टीम इंडिया का स्कोर 112 रन था। बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज अभिषेक 12वें ओवर की पहली गेंद पर तीसरे विकेट के रूप में आउट होकर पवेलियन लौटे। यहां से 200 रन के आंकड़े तक पहुंचना आसान लग रहा था लेकिन उनके जाते ही भारतीय पारी धीमी हो गई। कप्तान सूर्या 11 गेंद में सिर्फ 5 रन ही जोड़ पाए, जबकि तिलक वर्मा 7 गेंद में 5 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अक्षर पटेल 15 गेंद खेलकर 10 रन ही बना सके। वह अंत तक नाबाद रहे। हार्दिक पंड्या ने पारी की आखिरी गेंद पर आउट होने से पहले 29 गेंद में 38 रन बटोरे, जिससे भारत 168 के चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंच सका।


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap