logo

मूड

ट्रेंडिंग:

IND vs ENG: 258 रन पर सिमटी इंग्लैंड, रूट रहे नाबाद; अक्षर पटेल ने झटके 4 विकेट

भारत और इंग्लैंड के बीच पहला वनडे मैच 14 जुलाई को बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेला जा रहा है। इस मैच में इंग्लैंड ने भारत के सामने 259 रनों का लक्ष्य रखा है।

IND vs ENG 1st ODI England innings

जोश टंग और केएल राहुल, Photo Credit: BCCI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 14 जुलाई को खेला गया। इस मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की पूरी टीम 258 रन पर सिमट गई, जिससे भारत को जीत के लिए 259 रन का लक्ष्य मिला। इंग्लैंड की ओर से जो रूट ने शानदार पारी खेलकर टीम के स्कोर में अहम योगदान दिया। वहीं भारतीय टीम के लिए अक्षर पटेल ने गेंद से कमाल का प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट झटके और इंग्लैंड की बल्लेबाजी को बड़ा नुकसान पहुंचाया।

 

भारतीय गेंदबाजों ने इस मुकाबले में शानदार गेंदबाजी की, जिसका नतीजा रहा कि इंग्लैंड की पूरी टीम 47.5 ओवर में 258 रन पर सिमट गई। इंग्लैंड की पारी में सिर्फ दो ही बड़ी साझेदारियां देखने को मिलीं। पहली साझेदारी पहले विकेट के लिए 61 रन की रही, जबकि दूसरी 7वें विकेट के लिए 121 रन की अहम साझेदारी हुई।

 

यह भी पढ़ें: लॉर्ड्स में भारतीय महिला टीम ने रचा इतिहास, इंग्लैंड को 270 रन से हराया

इंग्लैंड की पारी

इंग्लैंड ने पहले 10 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए 51 रन बनाए। इसके बाद 11 से 20 ओवर के बीच टीम की बल्लेबाजी पूरी तरह लड़खड़ा गई। इस दौरान इंग्लैंड ने 42 रन तो जोड़े लेकिन 5 बड़े विकेट भी गंवा दिए। 21 से 30 ओवर तक बल्लेबाजों ने पारी को संभालने की कोशिश की। इस दौरान सिर्फ 1 विकेट गिरा और टीम ने 50 रन बनाए। वहीं 31 से 40 ओवर के बीच इंग्लैंड ने कोई विकेट नहीं खोया और संभलकर बल्लेबाजी करते हुए 60 रन जोड़ लिए। हालांकि, आखिरी चरण में एक बार फिर विकेटों का पतन शुरू हो गया। 41 ओवर से 47.5 ओवर तक इंग्लैंड ने 4 विकेट गंवाए और इस दौरान सिर्फ 55 रन ही बना सकी।

 

यह भी पढ़ें: 17 साल बाद CSK ने फ्लेमिंग से क्यों तोड़ा नाता, अब कौन संभालेगा जिम्मेदारी?

अक्षर पटेल ने बिखेरा अपना जलवा

टीम इंडिया के लिए सभी गेंदबाजों ने अपना योगदान दिया लेकिन सबसे ज्यादा चमके अक्षर पटेल। उन्होंने 9.5 ओवर में सिर्फ 6.30 की इकॉनमी से गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके। उनके अलावा गुरनूर बराड़ और प्रसिद्ध कृष्णा ने 2-2 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा, जबकि जसप्रीत बुमराह और शिवम दुबे को 1-1 विकेट मिला।

यह भी पढ़ें: 'गंभीर को मत हटाओ, सिस्टम बदलो...', BCCI को संजय मांजेकर की सलाह

जो रूट ने अकेले संभाली पारी

इंग्लैंड की पारी में एक छोर से विकेट लगातार गिरते रहे लेकिन दूसरे छोर पर जो रूट चट्टान की तरह डटे रहे। उन्होंने भारतीय गेंदबाजों का डटकर सामना किया और 76 गेंदों पर 76 रन बनाकर नाबाद लौटे। रूट के अलावा लियाम डॉसन ने 83 गेंदों में 68 रन की अहम पारी खेली, जबकि बेन डकेट ने 45 गेंदों पर 43 रन बनाए।


और पढ़ें