भारतीय टीम इस समय इंग्लैंड दौरे पर है। टी20 सीरीज में श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम इंडिया को पांच मैचों की सीरीज में 0-4 से करारी हार झेलनी पड़ी। अब दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का पहला मुकाबला 14 जुलाई को बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर खेला जा रहा है। इस मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बता दें कि वनडे सीरीज में टीम इंडिया की कमान
शुभमन गिल
के हाथों में है।
भारतीय टीम के लिए यह मैच बेहद खास है। टीम में
विराट कोहली
,
रोहित शर्मा
और
जसप्रीत बुमराह
जैसे अनुभवी खिलाड़ी मौजूद हैं। वहीं, केएल राहुल पर भी सभी की नजरें रहेंगी। भारतीय टीम इस मैच में 8 नंबर तक बल्लेबाजी की गहराई के साथ उतरी है। साथ ही, ऑलराउंडरों को मिलाकर टीम के पास कुल 6 गेंदबाजी के विकल्प भी हैं।
यह भी पढ़ें: लॉर्ड्स में भारतीय महिला टीम ने रचा इतिहास, इंग्लैंड को 270 रन से हराया
टीम में बदलाव पर गिल का बयान
टॉस हारने के बाद भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने कहा, 'असल में हम भी पहले गेंदबाजी ही करना चाहते थे। मैं इस सीरीज को लेकर काफी उत्साहित हूं। खासकर इस मैदान से मेरी कई अच्छी यादें जुड़ी हैं। उम्मीद है कि इस बार भी उनमें कुछ नई यादें जोड़ पाएंगे। हमारी टीम में चार तेज गेंदबाज हैं। शिवम दुबे भी हैं। इसके अलावा दो स्पिनर हैं अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर।'
यह भी पढ़ें: 17 साल बाद CSK ने फ्लेमिंग से क्यों तोड़ा नाता, अब कौन संभालेगा जिम्मेदारी?
IND vs ENG प्लेइंग 11
- भारत: रोहित शर्मा, शुभमन गिल(कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, गुरनूर बराड़, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा।
- इंग्लैंड: जैकब बेथेल, बेन डकेट, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम कुरेन, विल जैक, जोफ्रा आर्चर, लियाम डॉसन, जोश टोंग, आदिल राशिद।