logo

मूड

ट्रेंडिंग:

IND vs ENG: आज का मैच कितने बजे से है? लॉर्ड्स में ODI सीरीज जीतने उतरेगा भारत

भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा और निर्णायक वनडे मुकाबला आज खेला जाना है। दूसरा वनडे शाम 5:30 बजे से खेला गया था। जानिए आज कितने बजे से मैच शुरू होगा और मोबाइल पर कहां दिखेगा।

Virat Kohli Rohit Sharma IND vs ENG ODI

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे के दौरान विराट कोहली और रोहित शर्मा, Photo Credit: BCCI/X

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

भारत और इंग्लैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला आज (19 जुलाई) लॉर्ड्स में खेला जाना है। शुभमन गिल की कप्तानी वाली भारतीय टीम की नजरें सीरीज अपने नाम करने पर है। टीम ने पहले मैच में 6 विकेट से शानदार जीत दर्ज की थी लेकिन इंग्लैंड ने दूसरे मुकाबले में बाजी मार सीरीज में बराबरी हासिल कर ली।

 

भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ पिछले 3 वनडे सीरीज जीते हैं। शुभमन इस जीत के सिलसिले को बनाए रखने के लिए बेताब होंगे। उनकी कप्तानी में टीम इंडिया की यह विदेशी जमीन पर पहली वनडे सीरीज जीत भी होगी। हालांकि इसके लिए भारतीय टीम को लॉर्ड्स के अभिशाप को खत्म करना होगा। टीम इंडिया इस प्रतिष्ठित मैदान पर आखिरी बार 2002 में कोई वनडे मैच जीती थी। इस मुकाबले में रोहित शर्मा पर सबकी निगाहें रहेंगी। अटकलें हैं कि यह रोहित का आखिरी इंटरनेशनल मुकाबला हो सकता है।

भारत बनाम इंग्लैंड तीसरे वनडे से जुड़ी सभी जानकारियां यहां जानिए:

यह भी पढ़ें: खिताबी सूखा खत्म... सिंधु ने रचा इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली पहली भारतीय बनीं

IND vs ENG 3rd ODI मैच कहां खेला जाएगा?

भारत-इंग्लैंड के बीच तीसरा वनडे मैच लंदन में स्थित ऐतिहासिक लॉर्ड्स स्टेडियम में खेला जाएगा।

IND vs ENG 3rd ODI मैच कितने बजे से खेला जाएगा?

भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जाने वाला तीसरा वनडे मैच भारतीय समयानुसार, दोपहरा 3:30 बजे से शुरू होगा। टॉस का निर्धारित समय 3 बजे है।

 

यह भी पढ़ें: तीसरे स्थान के मैच में भी हारा फ्रांस, जाते-जाते मेसी का रिकॉर्ड तोड़ गए एमबापे

IND vs ENG 3rd ODI मैच का लाइव टेलीकास्ट कहां होगा?

भारत बनाम इंग्लैंड तीसरे वनडे मैच का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। इस मुकाबले का टीवी पर लुत्फ उठाने के लिए सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क को ट्यून करना होगा।

IND vs ENG 3rd ODI मैच मोबाइल पर कैसे देखें? 

भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाले दूसरे वनडे मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप्प और वेबसाइट पर होगी। मोबाइल पर इस मुकाबले को देखने के लिए जियोहॉटस्टार ऐप्प पर जाना होगा।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-XI:

भारत - रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली , श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव/हर्ष दुबे, जसप्रीत बुमराह , गुरनूर बराड़, प्रसिद्ध कृष्णा

 

इंग्लैंड - बेन डकेट, जैकब बेथेल, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम करन, विल जैक्स, गस एटकिंसन, आदिल रशीद, जोफ्रा आर्चर, साकिब महमूद/जोश टंग

Related Topic:#IND vs ENG

और पढ़ें