logo

मूड

ट्रेंडिंग:

इंग्लैंड से 9 साल से टी20 सीरीज नहीं हारी भारतीय टीम, आखिरी 10 मैचों में 7 जीती 

भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ लगातार 5 टी20 सीरीज में जीत हासिल की है। टीम इंडिया अंग्रेजों को उनके घर में भी दो बार पटखनी दे चुकी है।

Team India IND vs ENG T20

भारतीय टीम, Photo Credit: BCCI/X

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

टी20 की वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद आयरलैंड दौरे पर गई भारतीय टीम को 0-2 से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था। अब टीम इंडिया का मुकाबला इंग्लैंड से है। दोनों टीमों के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज (1 जुलाई) चेस्टर ली स्ट्रीट में खेला जाना है। मुकाबले की शुरुआत भारतीय समयानुसार, रात 10 बजे से होगी।

 

नए टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर की अगुवाई में आगाज अच्छा नहीं हुआ है। श्रेयस के साथ टीम मैनेजमेंट की भी नींद उड़ा हुई है। युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं देने के चलते मैनेजमेंट फैंस के निशाने पर है। वैभव को टीम में जगह देने से बैटिंग ऑर्डर में बदलाव करना पड़ सकता है, जिससे मैनेजमेंट बच रहा है लेकिन एक्सपर्ट्स का मानना है कि उसे इंग्लैंड के खिलाफ टी20 में अपने अजेय रथ को बरकार रखने के लिए इस विस्फोटक बल्लेबाज की ओर रुख करना ही पड़ेगा।

 

यह भी पढ़ें: ईशान किशन बने वर्ल्ड नंबर-1, अभिषेक शर्मा से छिन गया ताज

टी20 फॉर्मेट में अंग्रेजों पर भारी टीम इंडिया

भारतीय टीम ने 2017 की शुरुआत में इंग्लैंड को 2-1 से हराया था। इंग्लैंड के खिलाफ उसकी यह पहली टी20 सीरीज जीत थी। इसके बाद से वह अंग्रेजों के हाथों कोई टी20 सीरीज नहीं हारी है। इस बीच टीम इंडिया ने इंग्लैंड के खिलाफ लगातार 5 टी20 सीरीज जीते हैं। श्रेयस अय्यर ब्रिगेड की निगाहें इस सिलसिले को आगे बढ़ाने पर है। आखिरी 10 मैचों की बात करें तो भारतीय टीम ने यहां भी 7-3 से एकतरफा बढ़त बनाई हुई है।

 

यह भी पढ़ें: 6 या 7 बजे नहीं... इस समय शुरू होगा भारत-इंग्लैंड पहला टी20, कहां दिखेगा लाइव?

इंग्लैंड में किसका पलड़ा भारी? 

टीम इंडिया ने 2018 में इंग्लैंड को 2-1 से पटखनी दी थी, जो अंग्रेजों की जमीन पर उसकी पहली टी20 सीरीज जीत थी। इसके बाद भारतीय टीम ने 2022 में भी इंग्लैंड को उसके घर में 3 मैचों की टी20 सीरीज में 2-1 से शिकस्त दी। यानी घर से बाहर भी टीम इंडिया भारी पड़ी है। दोनों टीमों के बीच इंग्लैंड में अब तक 8 टी20 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें मामला 4-4 की बराबरी पर है। 

 

ओवरऑल टी20 की बात करें तो भारत और इंग्लैंड की 30 बार टक्कर हुई है। इस भिड़ंत में टीम इंडिया ने 18 बार बाजी मारी है, जबकि इंग्लैंड ने 12 मुकाबले अपने नाम किए हैं।

 

यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी से डरी इंग्लैंड की टीम! डेब्यू से पहले ही प्लान तैयार करके बैठी

इंग्लैंड की प्लेइंग-XI: फिल सॉल्ट, जोस बटलर, हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डावसन, साकिब महमूद, आदिल रशीद, ल्यूक वुड

 

भारत की संभावित प्लेइंग-XI: संजू सैमसन /वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा , सूर्यांश शेडगे, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, प्रिंस यादव/वरुण चक्रवर्ती

Related Topic:#IND vs ENG

और पढ़ें