logo

मूड

ट्रेंडिंग:

केएल राहुल के बाद ऋषभ पंत ने भी ठोका शतक, मुट्ठी में लीड्स टेस्ट

लीड्स टेस्ट की दूसरी पारी में केएल राहुल के बाद ऋषभ पंत ने भी शतक जड़ दिया है। पंत ने पहली पारी में भी सेंचुरी लगाया था। वह इंग्लैंड की सरजमीं पर टेस्ट मैच की दोनों पारियों में शतक ठोकने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने हैं।

Rishabh Pant Century

शतक लगाने के बाद जश्न मनाते ऋषभ पंत। (Photo Credit: BCCI/X)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

भारत और इंग्लैंड के बीच चल रहे लीड्स टेस्ट के चौथे दिन (22 जून) केएल राहुल के बाद ऋषभ पंत ने भी शतक ठोक दिया है। टीम इंडिया के उप-कप्तान पंत ने महज 130 गेंद में अपनी सेंचुरी पूरी की। पंत ने पहली पारी में भी शतक जड़ा था। पंत इंग्लैंड में टेस्ट मैच की दोनों पारियों में सैकड़ा जड़ने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने हैं। 

 

पंत के शतक के बाद स्टैंड से सुनील गावस्कर कलाबाजी वाला सेलिब्रेशन की मांग कर रहे थे। एक समय लगा कि पंत पहली पारी की तरह कलाबाजी कर शतक का जश्न मनाएंगे लेकिन अंत में उन्होंने अपना मन बदल लिया।

 

यह भी पढ़ें: लीड्स में 48 साल बाद अनचाहा रिकॉर्ड बनाएगी टीम इंडिया?

राहुल-पंत के बीच बड़ी साझेदारी

इससे पहले केएल राहुल ने अपना 9वां टेस्ट शतक पूरा किया। राहुल और पंत के बीच 170 रन से अधिक की साझेदारी हो चुकी है। दोनों के शतकों से भारतीय टीम बेहद मजबूत स्थिति में पहुंच गई है। टीम इंडिया की कुल बढ़त 270 रन के पार पहुंच गई है। अभी चौथे दिन का दूसरा सेशन चल रहा है। टीम इंडिया की नजरें इंग्लेंड के सामने करीब 400 रन का लक्ष्य रखने पर होंगी।

 

यह भी पढ़ें: पृथ्वी शॉ ने लिया बड़ा फैसला, मुंबई की टीम को कहा बाय-बाय

 

पंत ने एंडी फ्लावर के रिकॉर्ड की बराबरी की

ऋषभ पंत ने दोनों पारियों में शतक जड़कर बड़ा रिकॉर्ड बनाया है। वह ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे विकेटकीपर बल्लेबाज बने हैं। इससे पहले जिम्बाब्वे के पूर्व विकेटकीपर एंडी फ्लावर ने यह कारनामा किया था। फ्लावर ने 2001 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ हरारे टेस्ट की दोनों पारियों में शतक जड़े थे।

 

ऋषभ पंत ने शतक लगाने के बाद गियर बदला और अगली 9 गेंद में 18 रन ठोके। वह शोएब बशीर की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में आउट हुए। पंत ने 140 गेंद में 118 रन की नायाब पारी खेली, जिसमें उन्होंने 15 चौके और 3 छक्के लगाए।


और पढ़ें