logo

मूड

ट्रेंडिंग:

IND vs IRE: टीम इंडिया की पहले बॉलिंग, वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू का इंतजार बढ़ा

भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने दूसरे टी20 मुकाबले में टॉस जीतकर आयरलैंड को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया है। टीम इंडिया की ओर से सूर्यांश शेडगे और प्रिंस यादव डेब्यू कर रहे हैं।

IND vs IRE T20 Shreyas Iyer at Toss

भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर और आयरलैंड के कप्तान लार्किन टकर, Photo Credit: BCCI/X

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

भारत और आयरलैंड के बीच 2 मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला आज (28 जून) बेलफास्ट में खेला जा रहा है। भारतीय कप्तान श्रेयस ने एक बार फिर टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। टीम इंडिया दो बदलाव के साथ उतरी है। वॉशिंगटन सुंदर और प्रसिद्ध कृष्णा को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। उन्हें सूर्यांश शेडगे और प्रिंस यादव ने रिप्लेस किया है। शेडगे अपने इंटरनेशनल करियर की शुरुआत कर रहे हैं। हाल ही में ODI डेब्यू करने वाले प्रिंस को अब टी20 की भी डेब्यू कैप मिल गई है।

सीरीज में पिछड़ रही है टीम इंडिया

वर्ल्ड चैंपियन भारतीय टीम को पहले टी20 मैच में 34 रन से हार का सामना करना पड़ा था। आयरलैंड ने 182 रन का स्कोर खड़ा करने के बाद टीम इंडिया को 18.5 ओवर में 148 रन पर समेट सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। ऐतिहासिक सीरीज जीत की ओर देख रही आयरिश टीम ने अपनी प्लेइंग-XI में कोई बदलाव नहीं किया है। हैरी टेक्टर अपने टी20 इंटरनेशनल करियर का 100वां मैच खेलने उतर रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें: भारत या साउथ अफ्रीका, सेमीफाइनल में पहुंचने के किसके चांसेज ज्यादा हैं?

वैभव को फिर नहीं मिला मौका

15 साल के वैभव सूर्यवंशी को एक बार फिर मौका नहीं मिला है। उन्हें अपने इंटरनेशनल डेब्यू का इंतजार करना पड़ेगा। अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन की जोड़ी ही पारी की शुरुआत करेगी। ईशान किशन नंबर-3 पर आएंगे। इसके बाद कप्तान श्रेयस उतरेंगे। तेज गेंदबाजी की अगुवाई अर्शदीप सिंह करेंगे। उन्हें हर्षित राणा और प्रिंस का साथ मिलेगा। शिवम दुबे और सूर्यांश भी पेस बॉलिंग के विकल्प हैं। भारतीय टीम सिर्फ एक स्पेशलिस्ट स्पिनर के साथ उतरी है। 

 

यह भी पढ़ें: 'कोहली से कभी नहीं मिला...,' विराट संग दोस्ती पर बोले नोवाक जोकोविच

दोनों टीमों की प्लेइंग-XI:

भारत - संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा , वॉशिंगटन सुंदर/सूर्यांश शेडगे, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, प्रिंस यादव

 

आयरलैंड - टिम टेक्टर, रॉस अडायर, हैरी टेक्टर, लार्किन टकर (कप्तान और विकेटकीपर), बेन कैलित्ज, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, मैथ्यू हम्फ्रीज, मैट होलार्ड, लियाम मैकार्थी, जय मूंदड़ा


और पढ़ें