न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय टी20 टीम का ऐलान हो गया है। इस दौरे के लिए अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को भी टीम में जगह मिली है। भुवनेश्वर 4 साल बाद टीम इंडिया में वापसी कर रहे हैं। उन्होंने भारतीय टीम के लिए आखिरी बार कोई इंटरेशनल मुकाबला नवंबर 2022 में न्यूजीलैंड में ही खेला था। 'स्विंग के राजकुमार' कहे जाने वाले भुवनेश्वर ने
IPL
2026 में 28 विकेट लेकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को दोबारा चैंपियन बनाया था, जिसका उन्हें इनाम मिला है।
भुवनेश्वर के अलावा वरुण चक्रवर्ती की भी टीम में वापसी हुई है। चोट के कारण एशियन गेम्स से बाहर रहे वरुण फिट होकर टीम में लौट आए हैं। रवि बिश्नोई को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। वेस्टइंडीज के खिलाफ लखनऊ में अपना टी20I डेब्यू करने वाले नमन धीर को भी न्यूजीलैंड दौरे के लिए चुना गया है। बल्लेबाजी में इसके अलावा कोई बदलाव नहीं है।
यह भी पढ़ें: इकाना में स्पिन के सामने फंस गई विंडीज टीम, भारत को मिला 172 रन का टारगेट
बुमराह को आराम
एशियन गेम्स 2026 के बाद
जसप्रीत बुमराह
को टी20 टीम से आराम दे दिया गया है। वह अब 2027 वर्ल्ड कप की तैयारियों के लिए ज्यादा वनडे मुकाबले खेलते नजर आएंगे। हार्दिक पंड्या को भी टी20 टीम से दूर रखा गया है। हर्षित राणा सेलेक्शन के लिए उपबल्ध नहीं थे। ऐसे में
नीतीश कुमार
रेड्डी, प्रिंस यादव और मयंक यादव को मौका मिला है। भारत-न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज की शुरुआत 22 अक्टूबर से होगी।
यह भी पढ़ें: 2036 ओलंपिक मेजबानी की रेस में भारत... IOC ने बताया ये 6 देश भी ठोक रहे दावेदारी
मल्टी-डे मैचों के लिए भी टीम की घोषणा
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सीनियर सेलेक्शन कमिटी ने न्यूजीलैंड दौरे पर मल्टी-डे मैचों के लिए भी इंडिया-ए के स्क्वॉड का ऐलान किया, जिसकी कमान ध्रुव जुरेल के हाथों में है।
यशस्वी जायसवाल
और केएल राहुल भी टीम में हैं। जम्मू-कश्मीर के खिलाफ ईरानी कप मुकाबले में जबरदस्त प्रदर्शन करने वाले रविचंद्रन स्मरण, मुकेश कुमार और मुकेश चौधरी को भी टीम में शामिल किया गया है।
ऋषभ पंत
स्क्वॉड का हिस्सा हैं लेकिन उन्हें अपनी फिटनेस साबित करनी होगी।
न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय टी20 टीम
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा,
संजू सैमसन
(विकेटकीपर),
वैभव सूर्यवंशी
, ईशान किशन (विकेटकीपर),
तिलक वर्मा
(उप-कप्तान), अक्षर पटेल, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, प्रिंस यादव, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव
न्यूजीलैंड दौरे पर मल्टी-डे मैचों के लिए इंडिया-A का स्क्वॉड
यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल (कप्तान और विकेटकीपर), मानव सुथार, केएल राहुल, वॉशिंगटन सुंदर, मुकेश चौधरी, देवदत्त पडिक्कल, आकिब नबी, साई सुदर्शन, रविचंद्रण स्मरण, आकाश दीप, यश राठौड़, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), अंशुल कम्बोज, मुकेश कुमार