भारतीय क्रिकेट टीम ने इस साल टी20 में एक और नई ऊंचाई को छू लिया है। टीम इंडिया ने 2026 में 400 छक्कों के आंकड़े को पार कर लिया है। भारतीय टीम एक कैलेंडर ईयर में टी20 में 400 छक्के लगाने वाली दुनिया की पहली टीम बन गई है। टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें टी20 मैच के दौरान इस महारिकॉर्ड को बनाया है। खास बात है कि भारतीय बल्लेबाजों ने कीवी टीम को ही सबसे ज्यादा कूटा है।
न्यूजीलैंड के खिलाफ लगाए सबसे ज्यादा छक्के
टीम इंडिया ने इस साल न्यूजीलैंड के खिलाफ 142 छक्के लगाए हैं। यह किसी भी एक टीम द्वारा एक ही विरोधी टीम के खिलाफ एक कैलेंडर ईयर में लगाए गए सबसे ज्यादा छक्कों का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड है। भारतीय टीम ने टी20 क्रिकेट के इतिहास में कुल छक्कों के मामले में 2,000 का आंकड़ा भी पार कर लिया है। टीम इंडिया अब वेस्टइंडीज के रिकॉर्ड की बराबरी के बेहद करीब पहुंच गई है।
यह भी पढ़ें: नेट में नए-नवेले तेज गेंदबाजों ने विराट कोहली को दिया 'टफ टाइम', दिखे निराश
भारत ने आखिरी टी20 में मारे 11 छक्के
टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें और आखिरी टी20 मैच में पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर 192/8 का स्कोर खड़ा किया। भारतीय बल्लेबाजों ने इस दौरान 11 छक्के लगाए। ईशान किशन ने 32 गेंद में 61 रन की पारी के दौरान 5 छक्के जड़े। कप्तान श्रेयस अय्यर ने 23 गेंद में 50 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 4 छक्के निकले। वहीं नमन धीर और
नीतीश कुमार
रेड्डी ने 1-1 छक्के लगाए। भारतीय टीम ने इस सीरीज में कुल 44 छक्के जड़े।
यह भी पढ़ें: एक ही कॉलेज के 4 स्टूडेंट्स ने ऑस्ट्रेलिया को कैसे घुटनों पर ला दिया?
संजू हुए फेल
संजू सैमसन
का बल्ला पांचवें टी20 में भी नहीं चला। वह 10 गेंद खेलकर सिर्फ 4 रन ही बना सके। टीम इंडिया पहले ही सीरीज जीत चुकी थी। उम्मीद की जा रही थी कि संजू की जगह
वैभव सूर्यवंशी
को मौका दिया जाएगा लेकिन मैनेजमेंट ने संजू को ही उतारा। वैभव को एक बार फिर बाहर बैठना पड़ा। दूसरे ओपनर अभिषेक शर्मा भी नहीं चल पाए और 2 गेंद में 1 रन ही बना पाए। अभिषेक-संजू के आउट होने के बाद ईशान-श्रेयस ने टीम इंडिया को संभाला। हालांकि मिडिल ओवर्स में पारी फिर से बिखर गई। इसके बाद नमन धीर और नीतीश कुमार रेड्डी ने उपयोगी पारियां खेल भारत को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।