logo

मूड

ट्रेंडिंग:

IND vs NZ Final: फिन एलन नहीं, यह कीवी बैटर है बड़ा टेंशन, कैसे निपटेगा भारत?

न्यूजीलैंड के फिल एलन ने सेमीफाइनल में आतिशी शतक जड़ सुर्खियां बटोरीं लेकिन भारत के खिलाफ फाइनल में उनके ओपनिंग जोड़ीदार पर नजरें रहेंगी।

Tim Seifert Finn Allen T20 WC

टिम साइफर्ट और फिन एलन, Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

ICC टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में फिन एलन को टीम इंडिया के लिए बड़ा खतरा बताया जा रहा है। 26 साल के एलन ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में 33 गेंद में नाबाद 100 रन की आतिशी पारी खेली थी, जिसकी बदौलत न्यूजीलैंड ने 170 रन का टारगेट 12.5 ओवर में ही चेज कर लिया। एलन ने टी20 वर्ल्ड कप से पहले ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग (BBL) में गदर काटा हुआ था। 

 

एलन की जबरदस्त फॉर्म को देखते हुए माना जा रहा है कि वह फाइनल में कीवी टीम का तुरुप का इक्का होंगे। हालांकि आंकड़ों को देखें तो वह भारत के खिलाफ उतना कुछ खास नहीं कर पाए हैं। उन्होंने टीम इंडिया के खिलाफ अब तक 6 टी20I मुकाबले खेले हैं, जिसमें वह 22 की औसत से महज 132 रन ही बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट (162.96) अच्छा है लेकिन वह एक ही अर्धशतक जड़ पाए हैं। दूसरी तरफ उनके ओपनिंग जोड़ीदार टिम साइफर्ट भारतीय टीम के सामने काफी सफल रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें: 'हम कुछ दिल तोड़...' भारत के खिलाफ फाइनल से पहले क्या बोले कीवी कप्तान सैंटनर?

जबरदस्त है साइफर्ट का रिकॉर्ड

टिम साइफर्ट इस टी20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने 7 पारियों में अब तक 45.66 की औसत और 161.17 के स्ट्राइक रेट से 274 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 3 अर्धशतक निकले हैं। उनके प्रदर्शन में निरंतरता है और वह फाइनल में टीम इंडिया के लिए मुसीबत बन सकते हैं। इस विकेटकीपर बल्लेबाज के पास भारत के खिलाफ खेलने का काफी अनुभव है। 

 

31 साल के साइफर्ट टीम इंडिया के सामने 15 टी20 मुकाबलों में उतरे हैं, जिसमें उन्होंने  खेले हैं 32.69 की औसत और 148.6 के स्ट्राइक रेट से 425 रन बना हैं, जिसमें 4 अर्धशतकीय पारियां शामिल हैं। वर्ल्ड कप से पहले भारत के खिलाफ टी20 सीरीज में उन्होंने 4 मैचों में 103 रन बनाए थे। उनका औसत कम रहा था लेकिन उन्होंने अपने स्ट्राइक रेट को 160 के ऊपर पहुंचा दिया था। भारतीय टीम को अपने टाइटल को डिफेंड करने के लिए साइफर्ट का विकेट पहले 2 ओवर में ही लेना जरूरी होगा। एक बार टिक जाने पर वह मैच का रुख बदल सकते हैं।

 

यह भी पढ़ें: बारिश की भेंट चढ़ा टी20 वर्ल्ड कप फाइनल तो कौन सी टीम बनेगी चैंपियन?

दोनों टीमों का स्क्वॉड:

भारत - अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर

 

न्यूजीलैंड - टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), जिमी नीशम, कोले मैककॉन्ची, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, जैकब डफी, ईश सोढ़ी, काइल जेमिसन, डेवोन कॉनवे


और पढ़ें