logo

ट्रेंडिंग:

ODI में आठवीं बार नर्वस नाइंटीज का शिकार बने कोहली, वडोदरा में 93 रन पर हुए OUT

विराट कोहली अपनी 54वीं वनडे सेंचुरी से 7 रन से चूक गए। वडोदरा में न्यूजीलैंड के खिलाफ कोहली 91 गेंद में 93 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

Virat Kohli Vadodara ODI

वडोदरा में आउट होने के बाद पवेलियन लौटेते विराट कोहली, Photo Credit: PTI

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

विराट कोहली रविवार (11 जनवरी) को वडोदरा वनडे में 93 रन बनाकर आउट हो गए। कोहली आसानी से अपनी 54वीं वनडे सेंचुरी की बढ़ रहे थे, तभी वह न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज काइल जेमीसन की गेंद पर आगे निकलकर बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में मिड ऑफ पर कैच थमा बैठे। उनके आउट होते ही वडोदरा के कोटाम्बी स्टेडियम में सन्नाटा पसर गया। किसी को उम्मीद नहीं थी कि वह शतक के नजदीक पहुंचकर इस तरह से आउट होंगे।

 

भारतीय टीम 301 रन के टारगेट का पीछा करते हुए 39 ओवर की समाप्ति तक 234 रन बना चुकी थी। टीम इंडिया को 66 गेंद में 67 रन की जरूरत थी और उसके पास 8 विकेट बचे हुए थे। कोहली और श्रेयस अय्यर पूरी तरह से क्रीज पर जमे हुए थे। ऐसा लग रहा था कि कोहली के बल्ले से शतक आने ही वाला है लेकिन वह नर्वस नाइंटीज का शिकार बन गए। उन्होंने अपनी पारी में 91 गेंद का सामना किया और 8 चौके और 1 छक्का लगाया।

 

यह भी पढ़ें: विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, संगाकारा भी छूटे पीछे

कोहली के साथ 8वीं बार हुआ यह हादसा

विराट कोहली अपने वनडे करियर में इससे पहले 7 बार नर्वस नाइंटीज का शिकार हो चुके थे। कोहली 6 बार 90 से 99 के बीच आउट हुए थे, जबकि बांग्लादेश के खिलाफ 2017 चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में वह 96 रन पर नाबाद लौटे थे। वडोदरा में 93 रन पर आउट होते ही वह आठवीं बार नर्वस नाइंटीज का शिकार बने। वनडे इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा बार नर्वस नाइंटीज में आउट होने के मामले में वह जैक कैलिस के साथ संयुक्त रूप से तीसरे पायदान पर आ गए हैं। 

 

सचिन तेंदुलकर ODI में सबसे ज्यादा 18 बार नर्वस नाइंटीज का शिकार हुए थे। सचिन के बाद इस लिस्ट में केन विलियमसन, ग्रांट फ्लावर, नाथन एस्टल और अरवींद डिसील्वा का नाम है। ये सभी खिलाड़ी 9-9 बार 90 से 99 के बीच आउट हुए हैं।

 

यह भी पढ़ें: धर्मशाला, मुंबई और अब वडोदरा, डैरिल मिचेल ने टीम इंडिया को फिर धोया

ODI में विराट कोहली की नर्वस नाइंटीज लिस्ट

  • 91 बनाम बांग्लादेश - 2010
  • 94 बनाम वेस्टइंडीज - 2011
  • 99 बनाम वेस्टइंडीज - 2013
  • 91 बनाम ऑस्ट्रेलिया - 2016
  • 96* बनाम बांग्लादेश - 2017
  • 92 बनाम ऑस्ट्रेलिया - 2017
  • 95 बनाम न्यूजीलैंड - 2023
  • 93 बनाम न्यूजीलैंड - 2025

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap