भारतीय टीम इस समय श्रीलंका दौरे पर है। टीम इंडिया को मेजबान टीम से 2 टेस्ट मैचों की सीरीज में भिड़ना है। इस सीरीज की शुरुआत 15 अगस्त से होनी है। इससे पहले टीम इंडिया कोलंबो के NCC ग्राउंड पर श्रीलंका क्रिकेट XI के खिलाफ वार्म-अप मुकाबला खेल रही है। तीन दिवसीय वार्म-अप मुकाबले के पहले दिन यह बड़ा सवाल सुलझता दिख रहा है कि
जसप्रीत बुमराह
की गैरमौजूदगी में कौन मोहम्मद सिराज का साथ कौन देगा।
पहले दिन के खेल के बाद पंजाब के पेसर गुरनूर बराड़ दूसरे तेज गेंदबाज के तौर पर बड़े दावदेार बनकर उभरे हैं। वहीं प्रसिद्ध कृष्णा कोई खास प्रभाव नहीं छोड़ पाए। स्टंप्स तक श्रीलंका क्रिकेट XI का स्कोर 363/8 है।
यह भी पढ़ें: आर प्रज्ञानानंद ने जीता सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज का खिताब, कितना मिलेगा इनाम?
बराड़ ने किया प्रभावित
26 साल के बराड़ ने पहले सेशन में अच्छी गेंदबाजी की। उन्हें सफलता तो नहीं मिली लेकिन उनकी गेंद पर एक LBW की बड़ी अपील हुई। इसके बाद जब गेंद पुरानी हुई वह और भी खतरनाक नजर आए। उन्होंने उछाल और एंगल का फायदा उठाकर बल्लेबाजों को बार-बार परेशान किया। उनकी शॉर्ट पिच गेंदबाजी ने श्रीलंका क्रिकेट XI के कप्तान सोनल दिनुशा को बैकफुट पर जाने के लिए मजबूर किया।
बराड़ को पहली सफलता पवन रत्नायके के रूप में मिली। उन्होंने इस श्रीलंकाई खिलाड़ी को गलत तरीके से हुक शॉट खेलने के लिए मजबूर किया और डीप बैकवर्ड स्क्वेयरलेग पर देवदत्त पडिक्कल के हाथों लपकवाया। बराड़ ने इसके बाद भी पुरानी गेंद से श्रीलंकाई बल्लेबाजों को छकाना जारी रखा। आखिरी सेशन में उन्हें देर से मूवमेंट और तेज उछाल मिली, जिससे बल्लेबाज अक्सर उलझन में दिखे। बराड़ ने 12 ओवर में 49 रन देकर 1 विकेट लिए। ये आंकड़े उस तस्वीर को नहीं दिखाते कि उन्होंने किस तरह से लगातार दबाव बनाया।
यह भी पढ़ें: 'IPL और इंटरनेशनल क्रिकेट में फर्क है', वैभव सूर्यवंशी पर बोले अजिंक्य रहाणे
प्रसिद्ध संघर्ष करते दिखे
इसके उलट, प्रसिद्ध के लिए पहला दिन मिला-जुला रहा। शुरुआती स्पेल में उन्हें लगातार अच्छी गेंदबाजी करने में संघर्ष करना पड़ा। कर्नाटक के इस 'हिट द डेक' गेंदबाज ने ओवरपिच गेंदबाजी की और बल्लेबाजों को हाथ खोलने के मौके दिए। लंच के बाद उन्होंने अपनी लेंथ में सुधार किया। हालांकि वह सफलता से दूर ही रहे। प्रसिद्ध ने उतनी अनुशासित गेंदबाजी नहीं की, जिसकी भारत को उम्मीद थी। अगर भारत तीन तेज गेंदबाजों के साथ उतरता है, तभी उनकी प्लेइंग-XI में जगह बनती दिख रही है।
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम:
शुभमन गिल
(कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान),
यशस्वी जायसवाल
,
ऋषभ पंत
(विकेटकीपर), साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर),
रवींद्र जडेजा
, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन, आकिब नबी।