logo

मूड

ट्रेंडिंग:

3 साल पहले डेब्यू से चूके, अब फिर टीम इंडिया में मिला मौका, क्या बोले प्रभसिमरन?

दाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह को जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है। प्रभसिमरन दूसरी बार टीम इंडिया में चुने गए हैं।

Prabhsimran Singh Team India

प्रभसिमरन सिंह, Photo Credit: BCCI/X

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

प्रभसिमरन सिंह उस समय जिम में थे जब उन्हें इस महीने के आखिर में होने वाले जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टी20 टीम में अपने सेलेक्शन के बारे में पता चला। पटियाला के इस 25 साल के विकेटकीपर बल्लेबाज ने जिम सेशन को अधूरा छोड़ दिया। वह तुरंत अपने घर की ओर भागे ताकि अपनी फैमिली के साथ यह खुशी शेयर कर सकें। इंडियन प्रीमियर लीग ( IPL ) में पंजाब किंग्स (PBKS) के लिए प्रभसिमरन सिंह ने पिछले दो सीजन में 500 से ज्यादा रन बनाए हैं, जिसका उन्हें इनाम मिला है।

 

आक्रामक सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन दूसरी बार भारतीय टीम में चुना गया है। इससे पहले वह 2023 एशियन गेम्स के लिए टीम इंडिया के साथ चीन गए थे लेकिन उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला। प्रभसिमरन को जिम्बाब्वे दौरे के लिए ईशान किशन के बाद दूसरे विकेटकीपर के तौर पर भारतीय टीम में रखा गया है। संजू सैमसन टीम में जगह नहीं बना सके। प्रभसिमरन ने कहा है कि जिम्बाब्वे में मौका मिला तो बेस्ट प्रदर्शन करूंगा।

 

यह भी पढ़ें: मेजर लीग बेसबॉल ने सूर्या को एंबेसडर बनाया, अब भारतीय दर्शकों से जुड़ेगा MLB

खेले बिना नहीं लौटना चाहता - प्रभसिमरन

प्रभसिमरन ने न्यूज एजेंसी PTI से कहा, 'आप जब जीवन में लक्ष्य को हासिल करते हैं तो अच्छा लगता ही है। एशियन गेम्स का अनुभव अच्छा था लेकिन मुझे खेलने का मौका नहीं मिला था। मैं इसलिए यह नहीं बता सकता कि भारत के लिए डेब्यू करने पर कैसा लगता है।'

 

उन्होंने कहा, 'अब जिम्बाब्वे दौरे से मैं खेले बिना लौटना नहीं चाहता। मैने हमेशा से देश के लिए खेलने के बारे में सोचा है और मुझे टीम में बने रहना है। अगर मुझे मौका मिला तो अपना बेस्ट प्रदर्शन करूंगा ताकि टीम से बाहर नहीं होना पड़े।'

 

यह भी पढ़ें: 'हम चुप नहीं बैठेंगे...' वर्ल्ड कप विवाद पर मिस्र की धमकी, FIFA का क्या कहना है?

युवराज-पोंटिंग को दिया सेलेक्शन का क्रेडिट 

पंजाब के अपने साथी खिलाड़ियों के साथ एज-ग्रुप क्रिकेट खेल चुके प्रभसिमरन और अभिषेक शर्मा दोनों के मेंटोर युवराज सिंह रहे हैं। प्रभसिमरन ने कहा, 'IPL के बाद से युवी पाजी के साथ कोई सेशन नहीं हुआ लेकिन भारतीय टीम में चुने जाने के बाद मैंने उन्हें फोन किया था। लंबी बात हुई। उन्होंने अपने अनुभव बताए। वह हमेशा कहते हैं कि गेंदबाज से एक कदम आगे निकलना है।'  

 

PBKS के हेड कोच रिकी पोंटिंग के योगदान के बारे में उन्होंने कहा, 'दोनों अलग-अलग शख्सियत हैं लेकिन सोच एक सी है। रिकी सर ने मेरी सफलता में काफी योगदान दिया। उन्होंने 2024 में मुझे बताया था कि मुझे टीम में बरकरार रखा जाएगा। उन्होंने मुझसे कहा था कि वह मुझे बेहतर खिलाड़ी बनाएंगे और उन्होंने बनाया। मैं युवी पाजी और रिकी सर दोनों का शुक्रगुजार हूं।'


और पढ़ें