logo

मूड

ट्रेंडिंग:

कप्तान ध्रुव जुरेल और साई सुदर्शन ने जड़ा शतक, इंडिया-A ने खड़ा किया विशाल स्कोर

श्रीलंका-A के खिलाफ पहले अनऑफिशियल टेस्ट में इंडिया-A ने बड़ा स्कोर खड़ा किया है। कप्तान ध्रुव जुरेल और साई सुदर्शन ने शतकीय पारियां खेली।

Jurel Sudharsan

ध्रुव जुरेल और साई सुदर्शन, Photo Credit: BCCI/X

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

इंडिया-A और श्रीलंका-A के बीच खेले जा रहे पहले अनऑफिशियल टेस्ट मैच का आज (26 जून) दूसरा दिन है। इंडिया-A की टीम ने अपनी पहली 452/6 के स्कोर पर घोषित की है। कप्तान ध्रुव जुरेल 141 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने 215 गेंदों का सामना किया और 13 चौके और 1 छक्का लगाया। इंडिया-ए ने अपने कल के स्कोर (333/4) में 119 रन जोड़े। 

 

बारिश के कारण देरी से दूसरे दिन का खेल शुरू हुआ। जुरेल 68 रन पर नाबाद लौटे थे। उन्होंने अपने फर्स्ट क्लास करियर का छठा शतक पूरा किया। युवा बल्लेबाज शेख रशीद (53) भी अर्धशतक जड़कर नाबाद थे। वह अपने कल के स्कोर में महज 13 रन ही जोड़ पाए। हर्ष दुबे ने 51 गेंद में 30 रन का योगदान दिया।

 

यह भी पढ़ें: जायंट किलर है आयरलैंड, कहीं टीम इंडिया का ना कर दे पाकिस्तान वाला हाल!

गायकवाड़-पडिक्कल हुए फेल

गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में इंडिया-ए ने गुरुवार को टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया। साई सुदर्शन और आयुष पांडेय (25) ने 82 रन की ओपनिंग साझेदारी की। दिलुम सदीरा ने आयुष को चलता कर श्रीलंका-ए को पहली सफलता दिलाई। उन्होंने देवदत्त पडिक्कल (12) को भी सस्ते में निपटाया। ऋतुराज गायकवाड़ 22 रन ही बना पाए।

 

एक छोर पर जमे सुदर्शन 175 गेंद में 132 रन की पारी खेलकर आउट हुए। उनके जाने के बाद जुरेल-रशीद ने मोर्चा संभाला और पांचवें विकेट के लिए 136 रन की साझेदारी कर इंडिया-ए को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। श्रीलंका-ए की ओर से चमिका गुनासेखरा ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। सदीरा के खाते में 2 विकेट रहे। रविंदु फर्नांडो ने 1 विकेट चटकाया। यह मुकाबला 4 दिन का है, जिसके चलते इंडिया-ए ने अपनी पहली पारी जल्दी घोषित की।

 

यह भी पढ़ें: 'मानसिक रूप से थक गई हूं...' TT फेडरेशन संग बगावत, फिर पीछे हटीं मनिका बत्रा

 

इंडिया-ए की प्लेइंग-XI: साई सुदर्शन, आयुष पांडेय, देवदत्त पडिक्कल, ऋतुराज गायकवाड़, ध्रुव जुरेल (कप्तान और विकेटकीपर), शेख रशीद, हर्ष दुबे, सारांश जैन, अंशुल कम्बोज, यश ठाकुर, आकिब नबी


और पढ़ें