logo

मूड

ट्रेंडिंग:

JioHotstar या Sony LIV, भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज कहां दिखेगा? पता चल गया

भारत और अफगानिस्तान के बीच आगामी टी20 सीरीज 13 सितंबर से शुरू होने वाली है। इस सीरीज का लाइव टेलीकास्ट और लाइव स्ट्रीमिंग कहां होगी, इसकी जानकारी सामने आ गई है।

IND vs AFG T20

श्रेयस अय्यर और राशिद खान, Photo Credit: BCCI, ACB

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

भारतीय टीम रविवार (13  सितंबर) से ऐक्शन में दिखने वाली है। टीम इंडिया इस दिन से दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी। खास बात है कि इस सीरीज की मेजबानी अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) कर रहा है। सीरीज शुरू होने से 5 दिन पहले ऑफिशियल ब्रॉडकास्टर का नाम भी सामने आ गया है।

 

भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज के ब्रॉडकास्टिंग राइट्स सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क को मिले हैं। सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया के चीफ रेवेन्यू ऑफिसर और बिजनेस हेड (स्पोर्ट्स और इंटरनेशनल) राजेश कौल ने इसी पुष्टि करते हुए कहा, 'अफगानिस्तान-भारत टी20 सीरीज सोनी स्पोटर्स नेटवर्क के क्रिकेट पोर्टफोलियो को और मजबूत बनाती है और हमारे फेस्टिवल आफ स्पोटर्स में एक और रोमांचक प्रतिस्पर्धा को जोड़ती है।'

 

यह भी पढ़ें: दलीप ट्रॉफी फाइनल में 708 रन बनाकर ईस्ट जोन ने गलती कर दी, क्या है नियम?

यह भी पढ़ें: शेर-ए-पंजाब टी20 लीग में कहर बरपा रहा CSK का इंटर्न बॉलर, ये गेंदबाज भी छाए

ऐक्शन में दिखेंगे स्टार खिलाड़ी

भारत-अफगानिस्तान के बीच होने वाली आगामी सीरीज में वैभव सूर्यवंशी , ईशान किशन, संजू सैमसन , जसप्रीत बुमराह और राशिद खान जैसे स्टार प्लेयर्स नजर आने वाले हैं। श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली भारतीय टीम में शामिल बुमराह, वॉशिंगटन सुंदर और हर्षित राणा का खेलना फिटनेस पर निर्भर करेगा। 

 

अफगानिस्तान की कमान इब्राहिम जदरान के हाथों में है। अफगानी टीम में राशिद के अलावा रहमानुल्लाह गुरबाज, सेदिकुल्लाह अटल और अजमतुल्लाह ओमरजइ जैसे सितारे हैं। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के सीईओ नसीब खान ने कहा, 'भारत में खेलना हमेशा खास होता है क्योंकि क्रिकेट को लेकर यहां असाधारण जुनून है । इस सीरीज से अफगानिस्तान को वर्ल्ड क्रिकेट की सबसे मजबूत टीमों में से एक के खिलाफ अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच मिलेगा।'

Related Topic:#India vs Afghanistan

और पढ़ें