भारतीय फुटबॉल के इतिहास में आज (3 अक्टूबर) नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। कोलकाता में भारतीय टीम और पांच बार की वर्ल्ड चैंपियन ब्राजील आमने-सामने होने वाली है। ब्लू टाइगर्स FIFA रैंकिंग में 138वें नंबर पर है, जबकि ब्राजील की टीम पांचवें पायदान पर है। इस तरह से यह FIFA वर्ल्ड रैंकिंग शुरू होने के बाद भारत का सबसे ऊंची रैंकिंग वाली टीम से मैच है। पिछले मैच में पनामा के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ खेलने के बाद भारत का हौसले बुलंद हैं।
पनामा की टीम FIFA रैंकिंग में भारत से 90 से ज्यादा पायदान ऊपर है लेकिन इसके बावजूद बेंगलुरु में भारत के खिलाफ उसे संघर्ष करना पड़ा। भारतीय फैंस को उम्मीद होगी कि ब्लू टाइगर्स ब्राजील की टीम के खिलाफ भी कमाल दिखाएंगे। हालांकि ब्राजील के खिलाफ जीत की उम्मीद करना बेमानी होगी। ऐसा इसलिए, क्योंकि दोनों टीमों की क्वालिटी में काफी अंतर है। मगर फिर भी भारतीय खिलाड़ी दुनिया की सबसे बेहतरीन फुटबॉल टीम मानी जाने वाली ब्राजील के खिलाफ अपनी छाप छोड़ना चाहेंगे। चलिए आपको बताते हैं कि घर बैठे कैसे इस ऐतिहासिक मुकाबले का लुत्फ उठाया जा सकता है।
यह भी पढ़ें: Asian Games: क्रिकेट के बाद हॉकी में भारतीय टीम ने जीता गोल्ड, मलेशिया को हराया
भारत बनाम ब्राजील मैच कहां खेला जाएगा?
भारत और ब्राजील की टीमें कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में आमने-सामने होंगी।
भारत बनाम ब्राजील मैच कितने बजे से खेला जाएगा?
भारत और ब्राजील के बीच यह मुकाबला भारतीय समयानुसार, शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा।
यह भी पढ़ें: Asian Games: कुश्ती में आया दूसरा गोल्ड, अब अमन सहरावत ने लहराया परचम
भारत बनाम ब्राजील मैच TV पर कैसे देखें?
भारत और ब्राजील के बीच खेले जाने वाले इस मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। बंगाली दर्शकों के लिए Sony Aath पर भी सीधा प्रसारण होगा।
भारत बनाम ब्राजील मैच मोबाइल पर कहां दिखेगा?
भारत और ब्राजील के बीच होने वाले इस बहुप्रतीक्षित मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप्प पर होगी। यानी मोबाइल पर सोनी लिव ऐप्प के जरिए मैच का लुत्फ उठाया जा सकता है। सोनी लिव की वेबसाइट पर भी लाइव स्ट्रीमिंग की सुविधा उपलब्ध रहेगी।