टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा फिर से फेल हो गए हैं। इंग्लैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले में अभिषेक 7 गेंद खेलकर 9 रन ही बना सके। दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर उन्हें विल जैक्स ने पवेलियन भेजा। अभिषेक इस ओवर में दो चौके जड़ चुके थे। उन्होंने छक्के के साथ ओवर खत्म करना चाहा लेकिन संपर्क अच्छा नहीं हुआ और वह डीप मिडविकेट पर आसान कैच दे बैठे।
अभिषेक इस टी20 वर्ल्ड कप में लगातार तीन मैचों में डक पर आउट हुए थे। इसके बाद वह साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले सुपर-8 मैच में 15 रन ही बना पाए। अभिषेक ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 55 रन की पारी खेल फॉर्म में वापसी के संकेत दिए लेकिन अगले ही मैच में वह फिर फ्लॉप हो गए। अब सेमीफाइनल में सस्ते में आउट होने के बाद उनकी सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोलिंग हो रही है।
यह भी पढ़ें: अर्शदीप और वरुण... वानखेड़े में चले तो मिल जाएगा फाइनल का टिकट!
अभिषेक हो रहे ट्रोल
एक X यूजर ने अभिषेक को प्रॉपर स्लॉगर कहा। उसने अपने पोस्ट में लिखा कि इस खिलाड़ी के पास कोई गेम अवेयरनेस नहीं है। बस आंख मूंदकर बल्ला चलाना है। छोटी टीमों के सामने हीरो है लेकिन बड़ी टीमों के खिलाफ जीरो।
यह भी पढ़ें: अर्शदीप और वरुण... वानखेड़े में चले तो मिल जाएगा फाइनल का टिकट!
एक अन्यू यूजर ने अभिषेक को 'इंडियन Zimbu' करार दे दिया। दरअसल, पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम का मजाक उड़ाने के लिए जिम्बाब्वे से एसोसिएट किया जाता रहा है। इस बार अभिषेक को जिम्बाब्वे के खिलाफ रन बनाने और बाकी टीमों के सामने फेल होने पर ट्रोल किया जा रहा है।
डेमेस्टिक क्रिकेट खेलने की मिली सलाह
स्पेस रिकॉर्डर नामक एक यूजर ने अभिषेक को घरेलू क्रिकेट खेलने की सलाह दी। यूजर ने लिखा, 'अब घरेलू क्रिकेट में वापस जाओ और पहले इंटरनेशनल क्रिकेट में खेलना सीखो।'
भारत ने खड़ा किया विशाल स्कोर
अभिषेक के फ्लॉप होने से हालांकि टीम इंडिया पर असर नहीं पड़ा और उसने 7 विकेट के नुकसान पर 253 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। संजू सैमसन ने 42 गेंद में 89 रन की पारी खेली, जिसमें 8 चौके और 7 छक्के शामिल रहे। ईशान किशन ने 18 गेंद में 39, जबकि शिवम दुबे ने 25 गेंद में 43 रन ठोके। हार्दिक पंड्या ने अंत में 12 गेंद में 27 रन बनाए तो वहीं तिलक वर्मा 7 गेंद में 21 रन बटोरे।