logo

मूड

ट्रेंडिंग:

बुमराह का जादू, अक्षर की फील्डिंग... फाइनल में पहुंचा भारत, बेथेल का शतक बेकार

भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हरा दिया है। टीम इंडिया ने हाई-स्कोरिंग थ्रीलर में इंग्लिश टीम को 7 रन से पटखनी दी।

news image

भारतीय टीम, Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Advertisement

टीम इंडिया ने ICC टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में जगह बना ली है। डिफेंडिंग चैंपियन टीम ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को 7 रन से शिकस्त दे दी है। भारतीय टीम हाई-स्कोरिंग थ्रीलर में इंग्लिश टीम को पटखनी देकर अपने टाइटल डिफेंस के करीब पहुंच गई है, जहां उसकी टक्कर न्यूजीलैंड से होगी।

 

भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर 7 विकेट के नुकसान पर पर 253 रन का स्कोर खड़ा किया था। विशाल टारगेट का पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम ने लगातार अंतराल पर विकेट गंवाए लेकिन जैकब बेथेल ने एक छोर से आतिशी बल्लेबाजी कर भारतीय खेमे में खलबली मचा दी थी। लग रहा था कि वह विल जैक्स के साथ मिलकर भारत को सनसनीखेज हार थमा देंगे। तभी अक्षर पटेल ने 14वें ओवर की आखिरी गेंद पर बाउंड्री लाइन पर करिश्माई फील्डिंग की और टीम इंडिया को जैक्स की विकेट दिला दी।

 

इसके बाद जसप्रीत बुमराह का जादू चला। बुमराह ने 16वां और 18वां ओवर किफायती निकाला और मैच पलट दिया। उन्होंने इन दो ओवर में सिर्फ 14 रन दिए, जिससे हार्दिक पंड्या और शिवम दुबे को आखिरी 12 गेंद में 38 रन डिफेंड करने के लिए मिले। बेथेल क्रीज पर थे लेकिन इतने रन बनाना नामुमकिन था। उन्होंने पुरजोर कोशिश की और आखिर ओवर तक लड़े लेकिन उनकी 48 गेंद में 105 रन की पारी भी नाकाफी साबित हुई। बुमराह ने 4 ओवर में 33 रन दिए और इंग्लिश कप्तान हैरी ब्रूक का विकेट लिया।

 

यह भी पढ़ें: 'इंडियन Zimbu...' सेमीफाइनल में भी फ्लॉप हुए अभिषेक शर्मा, क्या कह रहे लोग?

हार्दिक ने भी किया कमाल

हार्दिक पंड्या ने 4 ओवर में 38 रन देकर 2 विकेट झटके। उन्होंने सॉल्ट का विकेट लेकर इंग्लैंड की ओपनिंग जोड़ी तोड़ी थी। इसके बाद उन्होंने 19वें ओवर में सिर्फ 9 रन दिए और सैम करन का विकेट लिया। आखिरी ओवर में शिवम दुबे को 29 रन डिफेंड करने थे। उन्होंने पहली 3 गेंद में 3 ही रन दिए और भारत की जीत सुनिश्चित कर दी। जोफ्रा आर्चर ने आखिरी 3 गेंद पर 3 छक्के लगाए लेकिन ये रन सिर्फ हार का अंतर कम करने के काम आए।  

 

अर्शदीप सिंह ने 4 ओवर में 51 रन खर्चे। वरुण चक्रवर्ती भी महंगे रहे और उन्होंने अपने कोटे के 4 ओवर में 64 रन लुटाए। अर्शदीप और वरुण के खाते में एक-एक विकेट रहे। अक्षर ने 3 ओवर में 35 रन दिए और 1 विकेट लिया।

 

यह भी पढ़ें: 'सिर्फ पब्लिसिटी के लिए बोलते हैं'.., कैफ ने मोहम्मद आमिर को दिया करारा जवाब

भारत की ओर से संजू ने बरसाए रन

इससे पहले टॉस गंवाकर पहले बैटिंग करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। खराब फॉर्म से जूझ रहे अभिषेक शर्मा 7 गेंद में 9 रन बनाकर चलते बने। उन्हें विल जैक्स ने चलता किया। इसके बाद संजू सैमसन और ईशान किशन ने 97 रन की साझेदारी की। ईशान 18 गेंद में 39 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें आदिल रशीद ने जैक्स के हाथों लपकवाया। यहां से संजू ने शिवम दुबे के साथ मिलकर भारत का 160 तक पहुंचाया।

 

संजू अपनी सेंचुरी की ओर बढ़ते दिख रहे थे लेकिन वह 89 रन के निजी स्कोर पर जैक्स का शिकार बन गए। सूर्या 6 गेंद में 11 रन ही बना सके। शिवम दुबे ने 25 गेंद में 43 रन जड़े। आखिरी ओवरों में हार्दिक पंड्या ने 12 गेंद में 27, जबकि तिलक वर्मा ने 7 गेंद में 21 रन ठोकते हुए भारत को 250 के पार पहुंचाया, जो अंत में बहुमूल्य साबित हुआ। 


और पढ़ें