भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज (9 जुलाई) है। यह मैच ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड पर खेला जाएगा। मेजबान इंग्लैंड की टीम सीरीज में 2-0 से आगे चल रही है। पहला मुकाबला बारिश में धुल गया था। इसके बाद इंग्लिश टीम ने मैनचेस्टर और नॉटिंघम में टीम इंडिया को शिकस्त देकर अजेय बढ़त हासिल कर ली है।
नॉटिंघम में खेले गए तीसरे मुकाबले में भारत को अपने टी20 इतिहास की सबसे बड़ी हार झेलनी पड़ी थी। 202 रन के टारगेट का पीछा करते हुए टीम इंडिया महज 76 रन पर सिमट गई थी, जो टी20 क्रिकेट में उसका दूसरा सबसे छोटा स्कोर रहा। देखना होगा कि इस मनोबल तोड़ने वाली हार के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर टीम को कैसे संभाल पाते हैं। आइए जानते हैं कि आज होने वाला बड़ा मुकाबला कितने बजे से शुरू होगा और कहां देख सकते हैं।
यह भी पढ़ें: बाएं हाथ के बल्लेबाजों से भरी टीम इंडिया, शिवम दुबे की चढ़ेगी बलि?
IND vs ENG 4th T20 मैच कहां खेला जाएगा?
भारत-इंग्लैंड के बीच चौथा टी20 मैच ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड पर खेला जाएगा।
IND vs ENG 4th T20 मैच कब से शुरू होगा?
भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जाने वाला चौथा टी20 मैच भारतीय समयानुसार, रात 10 बजे से खेला जाएगा। इसके आधे घंटे पहले यानी 9:30 बजे टॉस होगा।
यह भी पढ़ें: जहां कभी नहीं हारी टीम इंडिया, वहां इंग्लैंड से चौथा मैच, सीरीज में करेगी वापसी?
IND vs ENG 4th T20 मैच टीवी पर कहां दिखेगा?
भारत बनाम इंग्लैंड टी20 सीरीज का लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जा रहा है। चौथे टी20 मैच को टीवी पर देखने के लिए सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क को ट्यून करना होगा।
IND vs ENG 4th T20 मैच मोबाइल पर कैसे देखें?
भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाले चौथे टी20 मैच का मोबाइल पर सोनी लिव या जियोस्टार ऐप्प पर लुत्फ उठाया जा सकता है। सोनी लिव और जियोहॉटस्टार के वेबसाइट पर भी लाइव स्ट्रीमिंग की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-XI:
भारत -
वैभव सूर्यवंशी
, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान),
तिलक वर्मा
, शिवम दुबे/सूर्यांश शेडगे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती/वॉशिंगटन सुंदर
इंग्लैंड - फिल सॉल्ट, जोस बटलर, हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डावसन, आदिल रशीद, जोफ्रा आर्चर, जोश टंग