logo

मूड

ट्रेंडिंग:

इंग्लैंड ने बदली टी20 की टाइमिंग, अब कितने बजे से खेले जाएंगे मैच?

इंग्लैंड ने 3 टी20 मैचों का समय बदल दिया है। यह बदलाव टीवी व्यूरशिप को बढ़ाने के लिए किया गया है।

Vaibhav Sooryavanshi Team India

वैभव सूर्यवंशी, Photo Credit: BCCI/X

भारतीय टीम अगले महीने 5 टी20 और 3 वनडे मैचों की सीरीज खेलने इंग्लैंड दौरे पर जाने वाली है। टी20 सीरीज 1 जुलाई से 11 जुलाई तक चलेगी। इस सीरीज के 3 मुकाबलों के समय में बदलाव किया गया है। ये मुकाबले पहले स्थानीय समयानुसार शाम 6:30 बजे शुरू होने वाले थे, जो अब एक घंटा पहले शुरू होंगे। भारतीय समयानुसार ये मैच रात के 11 बजे शुरू होने के बजाय 10 बजे से खेले जाएंगे।

 

इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने यह बदलाव टीवी व्यूरशिप बढ़ाने के लिए किया है। ECB की कमाई हाई-वैल्यू ब्रॉडकास्ट सीरीज पर काफी ज्यादा निर्भर है। उसे भारत के खिलाफ सीरीज से मुनाफा होने का अनुमान है। इसीलिए उसने भारत में टीवी दर्शकों की संख्या बढ़ाने के लिए समय में बदलाव किया है। ECB ने मैचों की टाइमिंग बदलने से पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI), ब्रॉडकास्टर्स स्काई स्पोर्ट्स (UK) और सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क (भारत) से चर्चा की है।

 

यह भी पढ़ें: 48 टीमें, 104 मैच... FIFA वर्ल्ड कप 2026 में क्या है खास? यहां जानिए हर डिटेल

वनडे के सभी टिकट बिके

भारत के इंग्लैंड दौरे की शुरुआत टी20 सीरीज से होगी। इसके बाद वनडे सीरीज होगी। वनडे के सभी टिकट बिक चुके हैं। वहीं टी20 सीरीज के पूरे टिकट बिकने बाकी हैं। वनडे सीरीज के टिकटों की घोषणा पहले ही कर दी गई थी। विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गजों की मौजूदगी भी वनडे के टिकट बिकने की बड़ी वजह है।

 

यह भी पढ़ें: आए और छाए... डेब्यू टेस्ट में कैसे 7 विकेट ले गए मानव सुथार? सीक्रेट बताया

 

इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टी20 टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उप-कप्तान), नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव

इंग्लैंड दौरे पर भारतीय टीम का शेड्यूल

  • 1 जुलाई - पहला टी20, चेस्ट ली स्ट्रीट, रात 10 बजे से
  • 4 जुलाई - दूसरा टी20, मैनचेस्टर, शाम 7 बजे से
  • 7 जुलाई - तीसरा टी20, नॉर्टिंघम, रात 10 बजे से
  • 9 जुलाई - चौथा टी20, ब्रिस्टल, रात 10 बजे से
  • 11 जुलाई - पांचवां टी20, साउथैम्पटन, शाम 7 बजे से
  • 14 जुलाई - पहला वनडे, बर्मिंघम, दोपहर 3:30 बजे से
  • 16 जुलाई - दूसरा वनडे, कार्डिफ, शाम 5:30 बजे से
  • 19 जुलाई - तीसरा वनडे, लॉर्ड्स, दोपहर 3:30 बजे से

Related Topic:#IND vs ENG

और पढ़ें