ICC टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 18वां मुकाबला आज (12 फरवरी) भारत और नामीबिया के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। डिफेंडिंग चैंपियन भारतीय टीम ने USA को हराकर अपने अभियान की शुरुआत की थी। शनिवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए उस मैच में टीम इंडिया का टॉप और मिडिल ऑर्डर बिखर गया था। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 49 गेंद में नाबाद 84 रन की पारी खेलकर टीम की नैया पार लगाई। इसे देखते हुए भारतीय टीम नामीबिया को हल्के में नहीं लेना चाहेगी।
नामीबिया 2022 टी20 वर्ल्ड कप में श्रीलंका जैसी टीम को हरा चुकी है। उसके खिलाडियों के पास अब विदेशी टी20 लीग्स में भी खेलने का अनुभव आ चुका है। नामीबिया के खिलाड़ी नेपाल प्रीमियर लीग और ILT20 जैसे टूर्नामेंट खेल चुके हैं। कप्तान गेरार्ड इरास्मस चाहेंगे कि उनकी टीम नीदरलैंड्स के खिलाफ मिली हार को पीछे छोड़ भारत के पास अपना बेस्ट प्रदर्शन करें। आइए भारत बनाम नामीबिया मैच से जुड़ी सभी जानकारियां आपको बताते हैं।
यह भी पढ़ें: Sri Lanka vs Oman: घर में दहाड़ रहे श्रीलंकाई शेर, खत्म होगा 12 साल का सूखा?
कब शुरू होगा ।ND vs NAM मैच?
भारत बनाम नामीबिया टी20 वर्ल्ड कप मैच आज शाम 7 बजे से शुरू होगा। इससे आधे घंटे पहले टॉस होगा।
टीवी पर कहां दिखेगा ।ND vs NAM मैच?
भारत बनाम नामीबिया के बीच होने वाले मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। टीवी पर इस मुकाबले को देखने के लिए स्टार स्पोर्ट्स का चैनल ट्यून करना होगा।
मोबाईल पर कैसे देखें ।ND vs NAM मैच?
भारत बनाम नामीबिया मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप्प और वेबसाइट पर होगी। मोबाईल पर फ्री में इस मुकाबले का लुत्फ उठाने के लिए जियोहॉटस्टार ऐप्प पर जाना होगा।
यह भी पढ़ें: अभिषेक की जगह संजू नहीं वाशिंगटन को खिलाएगी टीम इंडिया, समझें इसके पीछे की वजह
क्या है टीम न्यूज?
भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा पेट में इन्फेक्शन के कारण हॉस्पिटल में भर्ती हुए थे। उन्हें हॉस्पिटल से छुट्टी मिल गई है लेकिन उनका नामीबिया के खिलाफ खेलना तय नहीं है। जसप्रीत बुमराह बीमार होने के चलते अमेरिका के खिलाफ नहीं खेले थे। वह नामीबिया के सामने उतर सकते हैं। चोट से उबरकर वापसी करने वाले वॉशिंगटन सुंदर को भी मौका दिया जा सकता है।
दोनों टीमों की प्लेइंग-XI:
भारत - अभिषेक शर्मा/संजू सैमसन, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह/मोहम्मद सिराज, वरुण चक्रवर्ती
नामीबिया - लौरेन स्टीनकैंप, जेन फ्राइलिंक, जेन निकोल लॉफ्टी-ईटन, गेरार्ड इरास्मस (कप्तान), जेजे स्मिट, जेन ग्रीन (विकेटकीपर), डायलन लीचर, विलेम मायबर्ग, रुबेन ट्रम्पलमैन, बर्नार्ड शोल्ट्ज, बेन शिकोंगो।