logo

मूड

ट्रेंडिंग:

सरेंडर कर गए गिल... अंत में भी पलट सकती थी बाजी, क्लार्क वाला चमत्कार याद है?

भारतीय कप्तान शुभमन गिल 15 ओवर बाकी रहते ड्रॉ के लिए राजी हो गए। न्यूजीलैंड के 5 ही विकेट बचे थे। डैरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स में से किसी एक के आउट होते ही जीत के दरवाजे खुल सकते थे।

Shubman Gill India Test Captain IND vs NZ

भारतीय कप्तान शुभमन गिल, Photo Credit: BCCI/X

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

भारत और न्यूजीलैंड के बीच वेलिंगटन में खेला गया पहला टेस्ट ड्रॉ पर छूटा। टीम इंडिया ने मुकाबले के चौथे दिन (22 नंबर) तक अपनी पकड़ बनाए रखी लेकिन वह आखिरी दिन न्यूजीलैंड के बाकी बचे 8 विकेट नहीं चटका सकी और उसे जीत से महरूम रहना पड़ा। कीवी टीम ने पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर 368 रन बनाए थे। इसके जवाब में भारत ने 720/9 के स्कोर पर अपनी पारी घोषित की और 352 रन की विशाल बढ़त हासिल की और फिर चौथे दिन स्टंप्स तक न्यूजीलैंड के 2 विकेट झटक लिए।

 

टीम इंडिया को जीत के लिए मैच के पांचवें और आखिरी दिन बस 8 विकेट चाहिए थे। पहले सेशन में वॉशिंगटन सुंदर और प्रसिद्ध कृष्णा ने सेट बल्लेबाजों डेवोन कॉनवे (65) और रचिन रवींद्र (37) को पवेलियन भेज जीत की उम्मीदें जगा दीं। लंच के बाद अंशुल कम्बोज ने टॉम ब्लंडल (15) के रूप में पांचवीं सफलता दिलाई। 175 के स्कोर पर आधी कीवी टीम सिमट चुकी थी और भारत को जीत की खुशबू आने लगी थी लेकिन डैरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स जम गए। उन्होंने दूसरे सेशन में न्यूजीलैंड को कोई और झटका नहीं लगने दिया।

 

फिलिप्स-मिचेल की जोड़ी ने आखिरी सेशन में भी सहजता के साथ बल्लेबाजी की और भारतीय गेंदबाजों को विकेट से दूर रखा। दोनों 43 ओवर तक क्रीज पर टिके रहे और न्यूजीलैंड को ड्रॉ के करीब पहुंचा दिया। हालांकि उन्हें पूरा आखिरी घंटा खेलकर निकालना था, तभी भारतीय कप्तान शुभमन गिल ड्रॉ के लिए राजी हो गए। न्यूजीलैंड ने इस ऑफर को दोनों हाथों से स्वीकारा और वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ पर खत्म हुआ।

 

यह भी पढ़ें: 'धोनी ऑक्शन टेबल पर नहीं बैठेंगे...' IPL नीलामी से पहले पठान ने क्यों कहा ऐसा?

गिल के ड्रॉ पर सहमत होने पर उठे सवाल   

शुभमन गिल के इस फैसले पर लोगों ने हैरानी जताई है। लोगों ने सोशल मीडिया पर लिखा कि न्यूजीलैंड का एक विकेट गिरते ही जीत का दरवाजा खुल सकता था फिर भी मैच के 15 ओवर बाकी रहते गिल ड्रॉ के लिए सहमत क्यों हो गए? फिलिप्स-मिचेल की जोड़ी टूटते ही पुछल्ले बल्लेबाजों का आना शुरू हो जाता। इसके बाद नाथन स्मिथ, काइल जेमीसन, मैट हेनरी और जैकब डफी ही बचे थे।

 

गिल ने ड्रॉ पर सहमति जताने के अपने फैसले का बचाव करते हुए कहा कि भारतीय तेज गेंदबाज काफी थक चुके थे और अगले टेस्ट से पहले आराम के लिए ज्यादा समय नहीं था। उन्होंने बताया कि पिच से भी मदद नहीं मिल रही थी। गिल ने कहा, 'अगर पिच पर थोड़ी और मदद होती तो शायद हम जीत के लिए कोशिश कर सकते थे लेकिन तेज गेंदबाज थक चुके थे। मैच में सभी ने करीब 50 ओवर गेंदबाजी की थी।'

 

उन्होंने आगे कहा, 'अगला मैच सिर्फ तीन दिन दूर है और कल हमें ट्रैवल भी करना है। इसलिए हम अपने सभी गेंदबाजों को तरोताजा रखना चाहते थे। मुझे नहीं लगा कि 5-10 ओवर और गेंदबाजी करने से कोई खास फर्क पड़ता।'

 

यह भी पढ़ें: UAE को हल्के में नहीं लेना... पाक से हार के बाद टीम इंडिया को रहना होगा सतर्क

कभी क्लार्क ने भारत से छीन ली थी ड्रॉ

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 2008 में खेला गया सिडनी टेस्ट ड्रॉ की ओर बढ़ रहा था। मैच के आखिरी दिन के खेल में महज 2 ही ओवर बाकी थे। भारतीय टीम टेस्ट मैच को बचाने में जुटी थी लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने हार नहीं मानी और पार्ट-टाइम स्पिनर माइकल क्लार्क ने बाजी पलट दी। महेंद्र सिंह धोनी के सातवें विकेट के रूप में आउट होने के बाद अनिल कुंबले और हरभजन सिंह ने लगभग 9 ओवर तक विकेट बचाए रखा, जिससे ड्रॉ की उम्मीदें जग गई थीं। अब बस कुछ गेंदें ही खेलकर निकालने थे लेकिन अपना दूसरा ओवर लेकर आए क्लार्क ने 5 गेंद के अंदर हरभजन, आरपी सिंह और ईशांत शर्मा के विकेट लेकर टीम इंडिया को हार थमा दी।

जब ऑस्ट्रेलिया ने आखिरी सेशन में चटका दिए 8 विकेट

ऑस्ट्रेलिया ने 2014 में एडिलेड टेस्ट के आखिरी सेशन में भारत के 8 विकेट झटककर जीत हासिल की थी। भारतीय टीम ने 364 रन के टारगेट का पीछा करते हुए पांचवें दिन टी-ब्रेक तक 2 विकेट के नुकसान पर 205 रन बना लिए थे। ऑस्ट्रेलिया के लिए जीतना मुश्किल लग रहा था। उसे हार का डर भी सता रहा था लेकिन नाथन लॉयन की अगुवाई में उसके गेंदबाजों ने अंतिम सेशन में विकेट की झड़ी लगाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। हालांकि उस मुकाबले में टीम इंडिया ड्रॉ के लिए नहीं बल्कि जीत के लिए खेल रही थी। विराट कोहली का बतौर कप्तान यह पहला ही टेस्ट था।


और पढ़ें