logo

ट्रेंडिंग:

IND vs NZ T20 Pitch Report: बल्लेबाज या गेंदबाज, तिरुवनंतपुरम में कौन करेगा राज?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांचवां टी20 मैच आज तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा। पढ़िए पिच का मिजाज कैसा रहने वाला है।

तिरुवनंतपुरम में स्थित ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम, Photo Credit: BCCI/X

तिरुवनंतपुरम में स्थित ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम, Photo Credit: BCCI/X

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Budget2

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज (31 जनवरी) तिरुवनंतपुरम में खेला जाना है। टीम इंडिया इस सीरीज पर कब्जा जमा चुकी है। उसने सीरीज के पहले 3 मुकाबले आसानी से जीते थे। वहीं चौथे मुकाबले में न्यूजीलैंड ने जीत दर्ज की। अब दोनों टीमें टी20 वर्ल्ड कप से पहले अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने उतरेंगी। मेजबान भारतीय टीम ने इस सीरीज में बल्लेबाजी में गजब की फॉर्म दिखाई है, वहीं गेंदबाजी में प्रदर्शन मिला-जुला रहा है।

 

दूसरी तरफ न्यूजीलैंड की टीम का भी यही हाल है। उसके बल्लेबाज रन तो बना रहे थे लेकिन औसत गेंदबाजी ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया। चौथे टी20 मैच में कीवी टीम के गेंदबाज चले और आखिरकार उसे सीरीज में पहली जीत मिली। कप्तान मिचेल सैंटनर इसी लय को बरकरार रखना चाहेंगे। वहीं सूर्यकुमार यादव ब्रिगेड सीरीज का सुखद अंत करने उतरेगी। उससे पहले आइए जानते हैं तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच का मिजाज कैसा है।

 

यह भी पढ़ें: संजू सैमसन का आखिरी मौका, अक्षर करेंगे वापसी! पांचवें T20 में क्या होगा?

गेंदबाज या बल्लेबाज, किसे मिलेगी मदद?

ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में तेज गेंदबाजों के लिए शुरुआत में मदद रहती है। उन्हें अच्छी सीम मूवमेंट मिलती है। ऐसे में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने वाली टीम फायदे में रहेगी। बल्लेबाज शुरुआती समय को निकालने के बाद बड़ी पारियां खेल सकते हैं। इस मैदान पर खेले गए पिछले टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 235/4 का स्कोर खड़ा किया था और 44 रन से जीत दर्ज की थी। इससे एक साल पहले भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका को 106 रन पर ही रोक दिया था।

 

यह भी पढ़ें: विराट कोहली का इंस्टा अकाउंट फिर एक्टिव, वजह पर अब भी सस्पेंस बरकरार

अपने घरेलू मैदान पर खेलेंगे संजू सैमसन?

इस मुकाबले में टीम इंडिया की प्लेइंग-XI पर सबकी निगाहें होंगी। संजू सैमसन खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं। उन्हें टी20 वर्ल्ड कप से पहले भारतीय टीम मैनेजमेंट एक और मौका देना चाहेगी। संजू अपने घरेलू मैदान पर पहला इंटरनेशनल मुकाबला खेलने उतरेंगे। ईशान किशन की भी प्लेइंग-XI में वापसी तय है। ईशान के साथ वरुण चक्रवर्ती भी वापस आएंगे। रवि बिश्नोई और हर्षित राणा को बाहर बिठाया जा सकता है। वहीं न्यूजीलैंड की टीम फिन एलन और जिमी नीशम को उतार सकती है।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-XI:

भारत - अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, हर्षित राणा/अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती


न्यूजीलैंड - फिन एलन, डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), रचिन रविंद्र, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, मिचेल सैंटनर (कप्तान), जैक फाउल्क्स/जिमी नीशम, माइकल ब्रैसवेल/ईश सोढ़ी, काइल जैमीसन/मैट हेनरी, जैकब डफी


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap