logo

मूड

ट्रेंडिंग:

IND vs PAK: बल्लेबाज या गेंदबाज, कोलंबो में कौन करेगा राज? पढ़िए पिच रिपोर्ट

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 27वां मैच भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। यह मैच 15 फरवरी को आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा।

IND vs PAK Colombo pitch weather report

आर. प्रेमदासा स्टेडियम (कोलंबो), Photo Credit: Social Media/X

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सबसे बड़ा और मच अवेटेड मुकाबला 15 फरवरी को खेला जाएगा। यह मैच भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाना है, जो टूर्नामेंट का 27वां मैच होगा। यह कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। तो, आइए कोलंबो पिच रिपोर्ट जानते हैं।

 

ध्यान देने वाली बात यह है कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान ने दो-दो मैच खेले हैं। दोनों टीमों ने दोनों मैच जीते हैं। हालांकि, ग्रुप ए पॉइंट्स टेबल में भारत टॉप पर है, जबकि पाकिस्तान दूसरे नंबर पर है। इससे यह मैच और भी दिलचस्प हो जाता है।

 

यह भी पढ़ें: Ind vs Pak: 'जंग हो या क्रिकेट का मैदान, जीतेंगे हम,' मैच पर क्या बोल रहे लोग?

कोलंबो की पिच रिपोर्ट

पिच रिपोर्ट की बात करें तो कोलंबो के इस मैदान की विकेट संतुलित मानी जा रही है, लेकिन टूर्नामेंट के हालिया मैचों में पहले गेंदबाजी करने वाली टीमों को ज्यादा फायदा मिला है। यहां खेले गए पिछले तीन मुकाबलों में लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम सफल रही है। आंकड़ों पर नजर डालें तो इस मैदान पर अब तक 61 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले गए हैं। इनमें से 35 मैच पहले गेंदबाजी करने वाली टीमों ने जीते हैं, जबकि 25 बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम विजयी रही। औसत पहला स्कोर करीब 142 रन और दूसरा 128 रन रहा है।

कोलंबो वेदर रिपोर्ट

श्रीलंका के मौसम विभाग ने बताया है कि बंगाल की खाड़ी में बन रहे लो प्रेशर की वजह से कोलंबो में बारिश की संभावना बढ़ गई है। दिन में 50–70% बारिश होने की उम्मीद है, और मैच के समय शाम 6–7 बजे के बीच लगभग 5 एमएम बारिश होने की उम्मीद है। शाम 7–10 बजे के बीच हल्की बारिश (लगभग 3–4 एमएम) हो सकती है। हालांकि, उम्मीद है कि शाम 6 बजे के बाद मौसम सुधरेगा, और जो भी बारिश होगी वह छोटी, भारी बारिश तक ही सीमित रहेगी।

IND vs PAK टी20 वर्ल्ड कप हेड टू हेड

भारत और पाकिस्तान ने अब तक टी20 वर्ल्ड कप में आठ मैच खेले हैं। इन आठ मैचों में भारत का पलड़ा भारी रहा है, उसने सात जीते हैं, जबकि पाकिस्तान ने सिर्फ एक जीता है। दोनों टीमें टी20 फॉर्मेट में 16 बार एक-दूसरे से भिड़ी हैं, जिसमें भारत ने 13 बार और पाकिस्तान ने तीन बार जीत हासिल की है।

 

यह भी पढ़ें: न्यूजीलैंड के रौंदकर सुपर-8 में पहुंचा साउथ अफ्रीका! एडन मारक्रम ने काटा गदर

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान की टीमें

  • भारतीय स्क्वॉड: ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, अभिषेक शर्मा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, वाशिंगटन सुंदर।
  • पाकिस्तान स्क्वॉड: सैम अयूब, साहिबजादा फरहान, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, मोहम्मद नवाज, शादाब खान, फहीम अशरफ, उस्मान खान (विकेटकीपर), शाहीन अफरीदी, अबरार अहमद, उस्मान तारिक, फखर जमान, नसीम शाह, सलमान मिर्जा, ख्वाजा नफे।

और पढ़ें