logo

ट्रेंडिंग:

भारत-वेस्टइंडीज के बीच वर्चुअल क्वार्टर-फाइनल, कितने बजे से शुरू होगा मैच?

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के आखिरी सुपर-8 मुकाबले में भारत और वेस्टइंडीज की टक्कर होने वाली है। इस मैच में जीत दर्ज करने वाली टीम सेमीफाइनल में पहुंचेगी।

IND vs WI T20 WC 2026

सूर्यकुमार यादव और शाई होप, Photo Credit: ICC/X

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

ICC टी20 वर्ल्ड कप 2026 की तीन सेमीफाइनलिस्ट टीमें तय हो गई हैं। आज (1 मार्च) भारत और वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का आखिरी मुकाबला खेला जाना है। इस मुकाबले से सेमीफाइनल में पहुंचने वाली चौथी टीम का फैसला होना है। कोलकाता के ईडन गार्डंस स्टेडियम में खेला जाने वाला यह मुकाबला वर्चुअल क्वार्टर-फाइनल है। यहां जीत दर्ज करने वाली टीम अंतिम-4 में एंट्री ले लेगी। भारत और वेस्टइंडीज दोनों ने सुपर-8 में जिम्बाब्वे के खिलाफ जीत हासिल की है। वहीं दोनों को साउथ अफ्रीका के हाथों हार का सामना करना पड़ा है।

वेस्टइंडीज से जीत पाएगी टीम इंडिया?

 

भारतीय टीम को वेस्टइंडीज ने 2016 टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल से बाहर कर दिया था। अज टीम इंडिया उस हार का बदला लेना चाहेगी। हालांकि सूर्यकुमार यादव ब्रिगेड को कैरेबियाई टीम से सावधान रहना होगा। विंडीज टीम अपने दिन पर किसी को भी शिकस्त दे सकती है। भारत को टी20 सीरीज में आखिरी बार हराने वाली टीम वेस्टइंडीज ही है। ऐसे में टीम इंडिया को ईडन गार्डंस में बेहतर प्लानिंग के साथ उतरना होगा। आइए इस मैच से जुड़ी सभी जानकारियां आपको बताते हैं। 

 

यह भी पढ़ें: कुदरत का निजाम फेल... पाकिस्तान का सपना तोड़ने वाले पवन रत्नायके कौन हैं?

कितने बजे से शुरू होगा IND vs WI सुपर-8 मैच?

भारत बनाम वेस्टइंडीज टी20 वर्ल्ड कप सुपर-8 मैच आज शाम 7 बजे से खेला जाएगा। इससे आधे घंटे पहले यानी 6:30 बजे टॉस का सिक्का उछलेगा।

टीवी पर कहां दिखेगा IND vs WI सुपर-8 मैच?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले टी20 वर्ल्ड कप सुपर-8 मैच को टीवी पर देखने के लिए स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क को ट्यून करना होगा।

मोबाईल पर कैसे देखें IND vs WI सुपर-8 मैच?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जाने वाले सुपर-8 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप्प और वेबसाइट पर होगी। मोबाईल पर इसे जियोहॉटस्टार ऐप्प पर देखा जा सकता है।

 

यह भी पढ़ें: आकिब नबी जैसा कोई नहीं... 2 रणजी सीजन में झटके 104 विकेट, 5 विकेट हॉल का रिकॉर्ड

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-XI: 

भारत - अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती

 

वेस्टइंडीज - ब्रैंडन किंग, शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, रोस्टन चेज, शरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्ड, गुडाकेश मोती, शमर जोसेफ


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap