भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला आज (11 अक्टूबर) खेला जाना है। 1-1 की बराबरी पर खड़ी सीरीज में दोनों टीमें बढ़त हासिल करने के इरादे से उतरेंगी। टीम इंडिया ने पहला मुकाबला 8 विकेट से जीता था। इसके बाद वेस्टइंडीज ने पलटवार किया और 250 रन के टारगेट को बेहद आसानी से चेज कर सीरीज को बराबर कर दिया। शाई होप और शरफेन रदफोर्ड ने तूफानी पारियां खेली। कैरेबियाई टीम को उनसे ऐसी ही पारियों की उम्मीदें होंगी।
टीम इंडिया भी वापसी की फिराक में होगी। कप्तान श्रेयस अय्यर प्लेइंग-XI में बदलाव कर सकते हैं। शिवम दुबे की जगह
नीतीश कुमार
रेड्डी को खिलाया जा सकता है। पेस बॉलिंग ऑलराउंडर शिवम दुबे ने पिछले मैच में 10 गेंद खेलकर 7 रन बनाए थे। उन्हें इस कारण नहीं बल्कि गेंदबाजी को मजबूत करने के लिए बाहर बैठाया जा सकता है। रेड्डी उनसे बेहतर गेंदबाजी करते हैं। साथ ही दाएं हाथ के बल्लेबाज हैं, जो बाएं हाथ के बल्लेबाजों से भरी बैटिंग ऑर्डर में विविधता लाएंगे। आइए मैच से जुड़ी सभी जानकारियां जानते हैं।
यह भी पढ़ें: अरुणाचल क्रिकेट में चल क्या रहा है, टीम का रणजी ट्रॉफी मैच रद्द क्यों हो गया?
IND vs WI तीसरा टी20 कितने बजे से खेला जाएगा?
भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा टी20 मुकाबला आज शाम 7 बजे से खेला जाएगा। इससे आधे घंटे पहले यानी 6:30 बजे टॉस का सिक्का उछलेगा।
IND vs WI तीसरा टी20 कहां खेला जाएगा?
भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा टी20 मुकाबला इंदौर के होलकर क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
IND vs WI तीसरा टी20 TV पर कहां दिखेगा?
भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जाने वाले तीसरे टी20 मुकाबले को टीवी पर लाइव देखने के लिए स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क को ट्यून करना होगा।
IND vs WI तीसरा टी20 मोबाइल पर कैसे देखें?
भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा टी20 मैच मोबाइल पर जियोहॉटस्टार ऐप्प के जरिए देखा जा सकता है। इसकी लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार की वेबसाइट पर भी उपलब्ध रहेगी।
यह भी पढ़ें: 36 साल के भुवनेश्वर का भारतीय टीम में आना जरूरी या मजबूरी, क्या है असली वजह?
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-XI:
भारत - अभिषेक शर्मा,
संजू सैमसन
(विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान),
तिलक वर्मा
, शिवम दुबे/नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह
वेस्टइंडीज - शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), कामिल पूरन, शिमरोन हेटमायर, रोवमन पॉवेल, शरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, रोस्टन चेज, शमार स्प्रिंगर, अकील हुसैन, शमार जोसेफ, गुडाकेश मोती