logo

मूड

ट्रेंडिंग:

कितने बजे से खेला जाएगा भारत बनाम वेस्टइंडीज दूसरा टी20, मोबाइल पर कहां दिखेगा?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टी20 मैच आज खेला जाना है। टीम इंडिया सीरीज में 1-0 से आगे चल रही है। श्रेयस अय्यर ब्रिगेड की निगाहें अपनी बढ़त को मजबूत करने पर होगी। दूसरे टी20 मुकाबले से जुड़ी हर जानकारी यहां जानिए।

Shreyas Iyer IND vs WI T20I

वेस्टइंडीज के खिलाफ शॉट खेलते श्रेयस अय्यर, Photo Credit: BCCI/X

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज (9 अक्टूबर) खेला जाना है। भारतीय टीम ने लखनऊ में खेले गए पहले टी20 मैच में 8 विकेट से धमाकेदार जीत दर्ज कर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली थी। अब उसकी निगाहें अपनी बढ़त को मजबूत करने पर है। दूसरी तरफ कैरेबियाई टीम वापसी करने की फिराक में होगी।

 

वेस्टइंडीज की टीम टी20 सीरीज के शुरुआती मैच में 171 रन बनाकर ऑलआउट हो गई थी। कप्तान शाई होप और शरफेन रदरफोर्ड ने अर्धशतकीय पारी खेली। भारत ने 172 रन के टारगेट को 14.4 ओवर में आसानी से हासिल कर लिया। कप्तान श्रेयस अय्यर ने फॉर्म में वापसी करते हुए 43 गेंद में नाबाद 102 रन जड़े। श्रेयस इसी फॉर्म को बरकरार रखना चाहेंगे। संजू सैमसन भी फॉर्म में वापस आना चाहेंगे।

 

संजू को वैभव सूर्यवंशी से कड़ी चुनौती मिल रही है। वैभव ने एशियन गेम्स में बेहतरीन बल्लेबाजी की थी लेकिन उन्हें लखनऊ में बाहर बैठा दिया गया। युवा सनसनी वैभव को भारत में अभी भी अपने पहले टी20 इंटरनेशनल मैच का इंतजार है। देखना होगा कि उन्हें दूसरे टी20 मैच में मौका मिलता है या नहीं। आइए आपको इस मैच से जुड़ी सभी जानकारियां आपको बताते हैं।

 

यह भी पढ़ें: Asian Games: सेना के खिलाड़ियों ने जीते 20 मेडल, नीरू ढांडा और गुलवीर सबसे सफल

IND vs WI दूसरा टी20 कितने बजे से खेला जाएगा?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टी20 मुकाबला आज शाम 7 बजे से खेला जाएगा। इससे आधे घंटे पहले यानी 6:30 बजे टॉस का सिक्का उछलेगा।

IND vs WI दूसरा टी20 कहां खेला जाएगा?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टी20 मुकाबला रांची में स्थित झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।

IND vs WI दूसरा टी20 TV पर कहां दिखेगा?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जाने वाले दूसरे टी20 मुकाबले को टीवी पर लाइव देखने के लिए स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क को ट्यून करना होगा।

IND vs WI दूसरा टी20 मोबाइल पर कैसे देखें?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टी20 मैच मोबाइल पर जियोहॉटस्टार ऐप्प के जरिए देखा जा सकता है। इसकी लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार की वेबसाइट पर भी उपलब्ध रहेगी।

 

यह भी पढ़ें: हिमाचल रणजी टीम घोषित, पुखराज मान को कमान, 6 नए खिलाड़ियों को मौका

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-XI:

भारत - अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा , शिवम दुबे, नमन धीर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह

 

वेस्टइंडीज - शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), कामिल पूरन, शिमरोन हेटमायर, रोवमन पॉवेल, शरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, रोस्टन चेज, शमार स्प्रिंगर, अकील हुसैन, शमार जोसेफ, मैथ्यू फोर्ड

Related Topic:#India vs West Indies

और पढ़ें