logo

ट्रेंडिंग:

IND vs ZIM: जिम्बाब्वे के खिलाफ दांव पर टीम इंडिया की साख, कहां दिखेगा मैच?

India vs Zimbabwe Live Streaming: भारतीय टीम अपने दूसरे सुपर-8 मुकाबले में जिम्बाब्वे से भिड़ने वाली है। इस मुकाबले में टीम इंडिया का सब कुछ दांव पर है। जानिए इस मैच को कहां देख सकते हैं।

India vs Zimbabwe T20 WC

सूर्यकुमार यादव और सिकंदर रजा, Photo Credit: ICC/X

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

ICC टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मैच नंबर-48 में भारत और जिम्बाब्वे की टीमें आमने-सामने होने वाली हैं। दोनों टीमें अपना पहला सुपर-8 मुकाबला हार चुकी हैं। ऐसे में दोनों के लिए यह 'करो या मरो' जैसा मैच है। भारत को अहमदाबाद में साउथ अफ्रीका ने 76 रन से करारी शिकस्त दी थी। वहीं वेस्टइंडीज ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में जिम्बाब्वे को 107 रन से रौंद दिया था। जिम्बाब्वे की सेमीफाइनल की राह बेहद मुश्किल है। टीम इंडिया का हाल भी कुछ ऐसा ही है लेकिन आज वह बड़ी जीत दर्ज कर अपनी दावेदारी को मजबूत कर सकती है।

 

भारतीय टीम को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए साउथ अफ्रीका का भी साथ चाहिए होगा। प्रोटियाज टीम अगर अपने बचे हुए दोनों सुपर-8 के मुकाबले जीत लेती है तो टीम इंडिया की राह आसान हो जाएगी। इस सिनेरियो में टूर्नामेंट के मेजबानों को अंतिम-4 में जाने के लिए 4 पॉइंट्स से ही काम बन जाएगा।

 

यह भी पढ़ें: संजू सैमसन को खिलाने से कुछ नहीं होगा, पहले अप्रोच बदले टीम इंडिया!

अब सब कुछ दांव पर

सूर्यकुमार यादव ब्रिगेड के पास अब गलती की गुंजाइश नहीं है। जिम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबले में सब कुछ दांव पर है। एक हार टूर्नामेंट से विदाई तय कर सकती है। इसलिए भारतीय टीम कोई चूक नहीं करना चाहेगी। संजू सैमसन को प्लेइंग-XI में शामिल किए जाने की चर्चा है। उनके आने से टॉप-3 में दाएं हाथ के बल्लेबाज की कमी दूर होगी। आइए भारत बनाम जिम्बाब्वे मैच से जुड़ी सभी जानकारियां जानते हैं।

 

यह भी पढ़ें: सुधर सकता है इंडिया का नेट रन रेट, जिम्बाब्वे के खिलाफ करने होंगे ये काम

कितने बजे से शुरू होगा IND vs ZIM मैच?

भारत बनाम जिम्बाब्वे टी20 वर्ल्ड कप मैच आज शाम 7 बजे से खेला जाएगा। इससे आधे घंटे पहले यानी 6:30 बजे टॉस होगा।

टीवी पर कहां दिखेगा IND vs ZIM मैच?

भारत और जिम्बाब्वे के बीच होने वाले टी20 वर्ल्ड कप मैच का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। यानी टीवी पर इस मुकाबले को देखने के लिए स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क को ट्यून करना होगा।

मोबाईल पर कैसे देखें IND vs ZIM मैच?

भारत और जिम्बाब्वे के बीच खेले जाने वाले मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप्प और वेबसाइट पर होगी। मोबाईल पर फ्री में इस मुकाबले को देखने के लिए जियोहॉटस्टार ऐप्प पर जाना होगा।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-XI:

भारत - अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह/तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह

 

जिम्बाब्वे - तदिवानाशे मारुमनी (विकेटकीपर), ब्रायन बेनेट, डियोन मायर्स, रायन बर्ल, सिकंदर रजा (कप्तान), टोनी मुनयोंगा, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्रैड इवांस, ग्रीम क्रेमर, ब्लेसिंग मुजारबानी, रिचर्ड एनगारवा


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap