logo

ट्रेंडिंग:

IND vs ZIM Pitch Report: बल्लेबाज या गेंदबाज, चेन्नई की पिच पर कौन करेगा राज?

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 48वां मैच भारत और जिम्बाब्वे के खिलाफ खेला जाना है। सेमीफाइनल की रेस में बने रहने के लिए यह मैच भारत के लिए अहम है।

IND vs ZIM Chennai pitch report

चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम, Photo Credit: ICC/X

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

अहमदाबाद में साउथ अफ्रीका से 76 रन से हारने के बाद भारतीय टीम के लिए हर मैच नॉकआउट बन गया है। गुरुवार, 26 फरवरी को चेन्नई में जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच टीम इंडिया के लिए करो या मरो वाली स्थिति है। अगर भारत को सेमीफाइनल की रेस में बने रहना है तो उसे न सिर्फ यह मैच जीतना होगा, बल्कि बड़े अंतर से जीतना होगा। भारत और जिम्बाब्वे के बीच यह मैच चेन्नई के ए. चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। ऐसे में यहां जानें उस स्टेडियम की पिच रिपोर्ट।

 

अहमदाबाद में साउथ अफ्रीका से हारने के बाद भारत का नेट रन रेट गिरकर -3.880 हो गया है, जिससे हालात और भी मुश्किल हो गए हैं। वहीं, मुंबई में वेस्टइंडीज से 107 रन से हारने के बाद जिम्बाब्वे -5.350 के नेट रन रेट के साथ पॉइंट्स टेबल में चौथे नंबर पर है। हालांकि, भारतीय टीम को जिम्बाब्वे को कम नहीं आंकना चाहिए क्योंकि उन्होंने ग्रुप स्टेज में बहुत अच्छा परफॉर्म किया था।

 

यह भी पढ़ें: T20 World Cup: पाकिस्तान पर कहर बनकर टूटी न्यूजीलैंड की जीत, श्रीलंका भी बाहर!

चेन्नई की पिच रिपोर्ट

चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम की पिच को पहले स्पिन गेंदबाजों के लिए मददगार माना जाता था लेकिन पिछले कुछ सालों में तस्वीर बदल गई है। अब यहां 180 से 200 रन बनना कोई बड़ी बात नहीं रही। पिच पर अच्छा बाउंस मिलता है, जिससे बल्लेबाज आराम से शॉट खेल पाते हैं और खुलकर रन बना सकते हैं।

 

ऐसे में इस मैदान पर हाई-स्कोरिंग मैच देखने को मिल सकता है। हालांकि, ऐसा नहीं है कि गेंदबाजों के लिए बिल्कुल मदद नहीं होती। अभी भी अगर स्पिन गेंदबाज सही लाइन और लेंथ पर गेंदबाजी करें तो वे अहम विकेट निकाल सकते हैं और मैच का रुख बदल सकते हैं।

 

यह भी पढ़ें: यह होता है कप्तान... बिखर गई थी कीवियों की पारी, फिर सैंटनर ने बल्ले से काटा गदर

चेन्नई वेदर रिपोर्ट

एक्यूवेदर ऐप के मुताबिक गुरुवार को सुबह तापमान करीब 31 डिग्री सेल्सियस रहेगा। मौसम हल्का धुंधला रहेगा, लेकिन धूप भी निकली रहेगी। दोपहर में तापमान बढ़कर 32 डिग्री तक पहुंच जाएगा। इसके बाद शाम होते-होते पारा गिरकर लगभग 27 डिग्री रह जाएगा। पूरे दिन हल्की धुंध जैसी स्थिति बनी रह सकती है लेकिन मैच शुरू होने तक आसमान साफ हो जाएगा। अच्छी बात ये है कि बारिश की बिल्कुल भी संभावना नहीं है।

IND vs ZIM संभावित प्लेइंग XI

  • भारत: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।
  • जिम्बाब्वे: ब्रायन बेनेट, तादिवानाशे मरुमानी (विकेटकीपर), डियोन मायर्स, रयान बर्ल, सिकंदर रजा (कप्तान), टोनी मुन्योंगा, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्रैड इवांस, ग्रीम क्रेमर, रिचर्ड नगारावा, ब्लेसिंग मुजारबानी।

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap