logo

मूड

ट्रेंडिंग:

टीम इंडिया में बड़े बदलाव की तैयारी, कोच फुल्टन बोले - अगले साल चुनेंगे नई टीम

भारतीय हॉकी टीम के कोच क्रेग फुल्टन ने टीम में बड़े बदलाव के संकेत दिए हैं। फुल्टन ने कहा है कि प्रो-लीग के लिए नई टीम चुनी जाएगी।

Indian Hockey Team

भारतीय हॉकी टीम, Photo Credit: Hockey India/X

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

भारतीय हॉकी टीम के कोच क्रेग फुल्टन ने अगले साल प्रो-लीग के लिए टीम में बड़े बदलाव के संकेत दिए हैं। 2028 में लॉस एंजिलिस में होने वाले ओलंपिक को ध्यान में रखते हुए टीम इंडिया में परिवर्तन के दौर की शुरुआत हो रही है। भारत को फरवरी में प्रो-लीग के घरेलू चरण में जर्मनी, अर्जेंटीना, ग्रेट ब्रिटेन और स्पेन से भिड़ना है। 

 

फुल्टन ने न्यूज एजेंसी PTI से कहा, 'हम जनवरी (फरवरी) में प्रो-लीग के लिए एक नई टीम का चयन करेंगे। हमारे पास अभ्यास के लिए बहुत कम समय है, क्योंकि खिलाड़ी अपनी अपनी फ्रेंचाइजी में वापस चले जाएंगे।' फुल्टन ने कहा, 'हम एक नई टीम तैयार करेंगे, जो प्रो-लीग में खेलेगी। इसके बाद हम उस टीम के साथ 2027-28 का साइकल शुरू करेंगे।' 

 

भारत एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के बाद इस महीने न्यूजीलैंड का दौरा करेगा। भारत के 1926 में पहले ऐतिहासिक हॉकी दौरे के 100 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में इन दोनों टीम के बीच एक स्पेशल इंटरनेशनल टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। भारत 19, 21 और 22 नवंबर को ऑकलैंड में तीन टेस्ट मैच खेलेगा।

 

यह भी पढ़ें: पीवी सिंधु ने जीता हाइलो ओपन का खिताब, फाइनल में डेनमार्क की शटलर को हराया

न्यूजीलैंड दौरे के लिए फाइनल नहीं हुई है टीम - फुल्टन

फुल्टन ने कहा, 'न्यूजीलैंड का दौरा करने वाली टीम को अभी अंतिम रूप नहीं दिया गया है। हम आने वाले दिनों में इसकी घोषणा करेंगे। अभी तक कुछ भी आधिकारिक नहीं है। हर टीम बदलाव के दौर से गुजरती है। हमने पहले भी बदलाव किए हैं। हम तीन बार एशियन चैंपियंस ट्रॉफी खेल चुके हैं और तीनों बार हमारी टीम बदली हुई थी।'

 

उन्होंने आगे कहा, 'चेन्नई (2023) में खेलने वाली टीम हुलुनबुइर (2024) में खेलने वाली टीम से अलग थी। पिछली टीम के बाद से हमने 9 खिलाड़ियों को बदला है। अब यह टीम अलग है।' इस साल वर्ल्ड कप में भारत का प्रदर्शन निराशाजनक रहा और वह आठवें स्थान पर रहा। हरमनप्रीत सिंह की अगुवाई वाली टीम ने हालांकि एशियन गेम्स का खिताब बरकरार रखा और साथ ही लॉस एंजिलिस ओलंपिक के लिए सीधे क्वालिफाई कर लिया।

 

यह भी पढ़ें: एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भारत के बाद साउथ कोरिया-जापान ने कटाया सेमीफाइनल का टिकट

फुल्टन ने बताया कहां है सुधार की जरूरत

फुल्टन ने कहा, 'वर्ल्ड कप के बड़े मैचों में जब हमें गोल करने की जरूरत थी, तब हम गोल नहीं कर पाए और हमने कुछ आसान गोल भी खा लिए। इसलिए हमारी रक्षापंक्ति और अग्रिम पंक्ति दोनों में सुधार की जरूरत है।'  

 

उन्होंने आगे कहा, 'हम एशियन टीमों के खिलाफ गोल करने और बचाव करने में अच्छे हैं लेकिन यूरोपीय और उच्च रैंकिंग वाली टीमों के खिलाफ हमें लगातार सुधार करना होगा। न्यूजीलैंड दौरे में हम अपने विकल्पों को आजमाएंगे और फिर एक नई टीम तैयार करेंगे।'

Related Topic:#Hockey#Hockey India

और पढ़ें