logo

मूड

ट्रेंडिंग:

ढह गया चेपॉक का किला, घर में पहली बार लगातार 3 मैच हारी CSK

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को अपने घर में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के हाथों शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। सीएसके ने चेपॉक में लगातार तीसरा मैच गंवाया, जो आईपीएल इतिहास में पहली बार हुआ है।

MS Dhoni vs KKR

केकेआर के खिलाफ आउट होकर पवेलियन लौटते सीएसके के कप्तान एमएस धोनी। (Photo Credit: PTI)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

चेपॉक स्टेडियम, जो कभी चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का अभेद किला हुआ करता था, वह अब ढह गया है। CSK को अपने गढ़ में लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा है। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है। चेपॉक में शुक्रवार (11 अप्रैल) को खेले गए आईपीएल 2025 के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने सीएसको को बुरी तरह से रौंद दिया। 

 

केकेआर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए सीएसके को 103 रन पर रोका और फिर 59 गेंद शेष रहते जीत दर्ज कर ली। डिफेंड करते हुए सीएसके की यह सबसे बड़ी हार है। इससे पहले आईपीएल 2021 में मुंबई इंडियंस ने सीएसके को 46 गेंद बाकी रहते हराया था।

 

यह भी पढ़ें: लखनऊ में LSG की GT से टक्कर, शुभमन सेना को रोक पाएगी पंत ब्रिगेड?

 

धोनी की कप्तानी में हुआ बुरा हाल

 

केकेआर के खिलाफ मुकाबले से एक दिन पहले सीएसके को तगड़ा झटका लगा। उनके कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ कोहनी में फ्रैक्चर के कारण पूरे सीजन से बाहर हो गए। ऐसे में टीम की कमान महेंद्र सिंह धोनी को दी गई। धोनी के कप्तान बनने के बाद उम्मीद की जा रही थी कि लगातार हार रही चेन्नई सुपर किंग्स की किस्मत बदलेगी। मगर सीएसके का हाल पहले से भी बुरा रहा।

 

यह भी पढ़ें: RCB को धोने के बाद गरजे केएल राहुल, आक्रामक सेलिब्रेशन वायरल

 

बैटिंग फिर हुई फ्लॉप

 

टॉस गंवाकर पहले बैटिंग करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स ने पावरप्ले के अंदर ही दोनों ओपनर्स के विकेट गंवा दिए। मोईन अली ने डेवोन कॉनवे (11) को चलता कर केकेआर को पहली सफलता दिलाई। रचिन (4) को हर्षित राणा ने पवेलियन भेजा। नंबर 3 पर उतरे राहुल त्रिपाठी ने 22 गेंद में 16 रन बनाए। विजय शंकर 21 गेंद में 29 रन बनाकर चलते बने। रविचंद्रन अश्विन को छठे नंबर पर प्रमोट किया गया लेकिन यह दांव भी उलटा पड़ा। अश्विन 7 गेंद में 1 रन बनाकर हर्षित राणा का शिकार बने। 70 रन पर आधी टीम सिमटने के बाद सीएसके ने दीपक हुड्डा को इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में उतारा लेकिन वह खाता भी नहीं खोल सके।

 

रवींद्र जडेजा भी डक पर आउट हुए। 9वें नंबर पर आए धोनी ने 4 गेंद में 1 रन बनाए। सीएसके के संघर्ष का आलम यह रहा कि टीम 8 ओवर से 18 ओवर के बीच एक भी बाउंड्री नहीं लगा पाई। शिवम दुबे 29 गेंद में 31 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने अपनी पारी में जो 3 चौके जड़े वह आखिरी दो ओवरों में आए। सुनील नारायण ने 4 ओवर में 13 रन देकर 3 विकेट झटके। वरुण चक्रवर्ती और हर्षित राणा ने 2-2 विकेट चटकाए।

 

केकेआर ने किया शर्मसार

 

चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से कुल 9 बाउंड्री लगे। वहीं केकेआर ने रन चेज में 10 छक्के लगाकर उसे घरेलू दर्शकों के सामने शर्मसार कर दिया। क्विंटन डिकॉक ने 16 गेंद में 3 छक्कों की मदद से 23 रन बनाए। उनके ओपनिंग जोड़ीदार सुनील नारायण ने 18 गेंद में 44 रन की पारी खेली, जिसमें 2 चौके और 5 छक्के शामिल रहे। कप्तान अजिंक्य रहाणे 17 गेंद में 20 और रिंकू सिंह 12 गेंद में 15 रन बनाकर नाबाद लौटे। रिंकू ने छक्के के साथ मैच फिनिश कर सीएसके को इस सीजन की लगातार पांचवीं हार थमाई।


और पढ़ें