logo

मूड

ट्रेंडिंग:

विग्नेश पुथुर IPL 2025 से बाहर, रघु शर्मा की मुंबई इंडियंस में एंट्री

मुंबई इंडियंस ने विग्नेश पुथुर के रिप्लेसमेंट के रूप में रघु शर्मा को साइन किया है। 32 साल के रघू शर्मा पहली बार आईपीएल में उतरेंगे।

Raghu Sharma Mumbai Indians

रघु शर्मा। (Photo Credit: Mumbai Indians/X)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

IPL 2025 के बीच मुंबई इंडियंस (MI) की टीम में बड़ा फेरबदल हुआ है। बाएं हाथ के कलाई के स्पिनर विग्नेश पुथुर चोट के चलते पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। विग्नेश की जगह रघु शर्मा की MI में एंट्री हुई है। पंजाब के जालंधर में जन्मे रघु शर्मा दाएं हाथ के लेग-ब्रेक गेंदबाज हैं। विग्नेश की तरह उनका भी यह पहला आईपीएल होगा।

 

32 साल के रघु शर्मा घरेलू क्रिकेट में पंजाब और पुडुचेरी के लिए खेल चुके हैं। उन्होंने अब तक 11 फर्स्ट क्लास मैचों में 57 विकेट झटके हैं। इस दौरान रघु ने 3 बार 10 विकेट हॉल अपने नाम किया है। रघु 9 लिस्ट में 57 और 3 टी20 मैचों में 3 विकेट चटका चुके हैं। टी20 में उनका बेस्ट बॉलिंग फिगर 2/34 है। मुंबई इंडियंस ने रुघु को पहले नेट गेंदबाज के तौर पर बुलाया था। अब वह 30 लाख रुपए में मुंबई इंडियंस के स्क्वॉड में शामिल हो गए हैं।

 

यह भी पढ़ें: प्लेऑफ में पहुंचना काफी नहीं, टॉप-2 है ट्रॉफी की गारंटी!

 

विग्नेश ने पहले सीजन में किया प्रभावित

 

24 साल के विग्नेश पुथुर ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अपना आईपीएल डेब्यू करते हुए 3 विकेट चटकाए थे। महेंद्र सिंह धोनी भी उनकी गेंदबाजी से प्रभावित नजर आए थे और मैच के खत्म होने के बाद उनकी पीठ थपथपाई। विग्नेश ने आईपीएल 2025 में खेले 5 मैचों में 6 विकेट झटके। उनकी इकॉनमी 9.08 की रही। वह दोनों पिंडलियों की हड्डी में खिंचाव के कारण आईपीएल 2025 से बाहर हो गए। मुंबई इंडियंस ने कहा कि विग्नेश टीम के साथ जुड़े रहेंगे और मेडिकल टीम उनकी रिकवरी में मदद करेगी। 

 

प्लेऑफ के करीब मुंबई इंडियंस

 

आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस की शुरुआत धीमी रही थी। टीम ने 5 में से 4 मैच गंवा दिए थे। इसके बाद उसने धांसू वापसी की है। MI ने लगातार 5 मैच जीतकर प्लेऑफ की ओर कदम बढ़ा दिए हैं। वह 12 पॉइंट्स के साथ फिलहाल तीसरे स्थान पर है। मुंबई इंडियंस आज (1 मई) जयपुर में राजस्थान रॉयल्स से टकराएगी।  

 

यह भी पढ़ें: 3 स्पिनर्स खिलाए तो KKR की जीत पक्की, अब प्लेऑफ दूर नहीं!

 

मुंबई इंडियंस का फुल स्क्वॉड:

 

रोहित शर्मा, रायन रिकलटन, विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, नमन धीर, मिचेल सैंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, राज अंगद बावा, रॉबिंन मिंज, श्रीजित कृष्णन, बेवोन जैकब्स, कॉर्बिन बॉश, कर्ण शर्मा, अश्वनी कुमार, रीस टॉप्ली, स्तनारायण, पेन्मेत्सा, अर्जुन तेंदुलकर, मुजीब उर रहमान, रघु शर्मा


और पढ़ें