logo

मूड

ट्रेंडिंग:

DC vs CSK: केएल राहुल को शुरू में ही कैसे रोके चेन्नई? जानें गेम प्लान

IPL 2026 का 48वां मैच दिल्ली कैपिटल्स (DC) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच खेला जाएगा। इस बार केएल राहुल फॉर्म में हैं, जो चेन्नई के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।

IPL 2026 DC vs CSK probable Playing 11

केएल राहुल, Photo Credit: IPL/X

शेयर करें

google_follow_us

IPL 2026 में प्लेऑफ की रेस अब काफी मजेदार होती जा रही है। हर मैच के साथ तस्वीर बदल रही है। मंगलवार, 5 मई को दिल्ली कैपिटल्स (DC) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच होने वाला मुकाबला दोनों टीमों के लिए काफी अहम रहने वाला है। यह मैच IPL 2026 का 48वां मुकाबला है, जो दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। दिल्ली के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल इस समय जबरदस्त फॉर्म में चल रहे हैं। इस सीजन वह सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। ऐसे में CSK के लिए उन्हें जल्दी आउट करना एक बड़ा चैलेंज होने वाला है, क्योंकि अगर राहुल टिक गए तो मैच का रुख अकेले ही बदल सकते हैं।

 

इस मैच को जो भी टीम जीतेगी वह पॉइंट्स टेबल में बढ़िया उछाल मार सकती है। दिल्ली और चेन्नई दोनों ने अभी तक 9-9 मैच खेले हैं, जिनमें से 4-4 जीते हैं और 5-5 हारे हैं। फर्क नेट रन रेट का है CSK का +0.005 है जबकि DC का -0.895। इसी वजह से चेन्नई फिलहाल छठे नंबर पर है और दिल्ली सातवें पर। कुल मिलाकर, दोनों टीमों का इस सीजन सफर काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है।

 

यह भी पढ़ें: IPL में अब कोई टारगेट सेफ नहीं, इस सीजन 8 बार चेज हुए 220 प्लस रन

केएल राहुल के लिए CSK का गेम प्लान

इस मुकाबले में चेन्नई के लिए सबसे बड़ी चुनौती फॉर्म में चल रहे केएल राहुल को रोकना होगा। राहुल का शुरुआती 10 गेंदों में स्ट्राइक रेट 147.76 तक पहुंच गया है और वह दिल्ली के मैदान पर इस सीजन में नाबाद 152 और 92 रनों की दो बड़ी पारियां खेल चुके हैं। चेन्नई की रणनीति उन्हें पावरप्ले में ही आउट करने की होगी, जिसके लिए टीम अंशुल कंबोज पर दांव लगा सकती है। कंबोज का इस सीजन में पावरप्ले के दौरान दाएं हाथ के बल्लेबाजों के खिलाफ प्रदर्शन बेहतरीन रहा है।

 

केएल राहुल ने अब तक 9 मैचों में 54.12 के औसत से 433 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और तीन अर्धशतक शामिल हैं। वह ऑरेंज कैप की दौड़ में लगातार बने हुए हैं।

 

यह भी पढ़ें: रोहित शर्मा ने LSG को धो डाला, 44 गेंद में 84 रन ठोक लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी

अरुण जेटली स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

अरुण जेटली स्टेडियम की पिच पारंपरिक रूप से बल्लेबाजों की मददगार रही है। हालांकि, हालिया बारिश के चलते पिच लंबे समय तक कवर के नीचे रही है। जिससे शुरुआती ओवरों में गेंदबाजों को मदद मिल सकती है। मैच के दौरान बारिश की संभावना कम है, ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकती है। इस मैदान पर 225 से अधिक का स्कोर ही सुरक्षित माना जा सकता है।

DC vs CSK संभावित प्लेइंग-XI

  • दिल्ली कैपिटल्स (DC): केएल राहुल (विकेटकीपर), पाथुम निसांका, नीतीश राणा, समीर रिज़वी, ट्रिस्टन स्टब्स, अभिषेक पोरेल/विपराज निगम, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, लुंगी एनगिडी, मिशेल स्टार्क, कुलदीप यादव।
  • चेन्नई सुपर किंग्स (CSK): संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, जेमी ओवरटन, प्रशांत वीर, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, मुकेश चौधरी।


और पढ़ें