logo

मूड

ट्रेंडिंग:

दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को हराया, पंजाब किंग्स की बल्ले-बल्ले

राजस्थान रॉयल्स ने 194 रन का टारगेट रखा था, जिसे दिल्ली कैपिटल्स ने 19.4 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया। अक्षर पटेल की कप्तानी वाली टीम की इस जीत से पंजाब किंग्स की उम्मीदें बढ़ गई हैं।

DC vs RR IPL 2026

यशस्वी जायसवाल के आउट होने के बाद जश्न मनाते DC के खिलाड़ी, Photo Credit: IPL/X

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 62वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने राजस्थान रॉयल्स (RR) को 5 विकेट से हरा दिया। रविवार (16 मई) को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में RR ने DC के सामने 194 रन का टारगेट रखा था, जिसे अक्षर पटेल की कप्तानी वाली टीम ने 19.4 ओवर में हासिल कर लिया। DC की यह छठी जीत रही और उसकी प्लेऑफ की उम्मीदें कायम हैं। दूसरी तरफ RR को छठी हार का सामना करना पड़ा है।

राहुल-पोरेल ने खेली अर्धशतकीय पारियां

लक्ष्य का पीछा करते हुए केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने DC को बेहतरीन शुरुआत दिलाई। दोनों ने 105 रन की ओपनिंग साझेदारी की। पोरेल ने 31 गेंद में 51 रन की तेज पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 1 छक्का शामिल रहा। दूसरे छोर से राहुल ने संयमित बल्लेबाजी की और 42 गेंद में 1 चौका और 3 छक्कों की मदद से 56 रन बनाए। राहुल-पोरेल के आउट होने के बाद DC रन चेज में फंस गई थी लेकिन कप्तान अक्षर पटेल (18 गेंद में नाबाद 34 रन) और आशुतोष शर्मा (5 गेंद में नाबाद 18 रन) ने उसे लक्ष्य तक पहुंचा दिया।

 

RR की ओर से जोफ्रा आर्चर ने 4 ओवर में 35 रन देकर 2 विकेट लिए। बृजेश शर्मा के खाते में भी 2 विकेट रहे लेकिन उन्होंने अपने कोटे के 4 ओवर में 44 रन लुटा दिए।

 

यह भी पढ़ें: ऋषभ पंत से छिनेगी टेस्ट की उप-कप्तानी, लीडरशिप रोल से पड़ रहा बल्लेबाजी पर असर

स्टार्क ने RR को बड़ा स्कोर बनाने से रोका

इससे पहले टॉस गंवाकर पहले बैटिंग करने उतरी RR ने 14 ओवर में 2 विकेट खोकर 160 रन बना लिए थे। वह विशालकाय स्कोर की ओर बढ़ रही थी लेकिन मिचेल स्टार्क ने 15वें ओवर में 3 विकेट लेकर RR की पारी पटरी से उतार दी। स्टार्क के इन तिहरे झटकों के कारण RR 200 के आंकड़े को भी नहीं छू सकी और उसे लगातार तीसरी हार झेलनी पड़ी। RR की ओर से वैभव सूर्यवंशी ने 21 गेंद में 46 रन ठोके। कप्तान रियान पराग ने 26 गेंद में 51 रन जडे़। वहीं ध्रुव जुरेल ने 40 गेंद में 53 रन बनाए। DC के लिए स्टार्क ने 4 ओवर में 40 रन देकर 4 विकेट झटके।

 

यह भी पढ़ें: मिचेल स्टार्क जैसा कोई नहीं... 4 गेंद के अंदर 3 विकेट लेकर तोड़ी RR की कमर

DC की जीत से पंजाब किंग्स को फायदा कैसे हो गया?

दिन के पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने पंजाब किंग्स (PBKS) को 29 रन से शिकस्त दी थी। PBKS को लगातार छठी हार का सामना करना पड़ा, जिससे उसकी प्लेऑफ की राह मुश्किल हो गई थी लेकिन DC की जीत से उसकी उम्मीदें जग गई हैं। अब RR अपने बचे हुए 2 मैचों में से एक हार जाती है और CSK भी 1 से ज्यादा मैच नहीं जीतती है, तो PBKS अपने आखिरी मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर प्लेऑफ का टिकट हासिल कर सकती है।


और पढ़ें