logo

मूड

ट्रेंडिंग:

हार्दिक पंड्या RCB के खिलाफ खेलेंगे या नहीं? मुंबई इंडियंस के खेमे से आया अपडेट

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या कमर में जकड़न के कारण लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ पिछले मुकाबले में नहीं खेले थे। अब उनकी फिटनेस पर बड़ा अपडेट आया है।

Hardik Pandya Sad IPL 2026

हार्दिक पंड्या, Photo Credit: IPL/X

शेयर करें

google_follow_us

मुंबई इंडियंस ( के कप्तान हार्दिक पंड्या की फिटनेस पर बड़ा अपडेट आया है। हार्दिक पंड्या कमर में जकड़न के कारण 4 मई को वानखेड़े स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ पिछले मुकाबले में नहीं खेले थे। उनकी गैरमौजूदगी में सूर्यकुमार यादव ने MI की कमान संभाली थी। इस मुकाबले में MI ने जीत दर्ज कर प्लेऑफ की रेस में खुद को बनाए रखा।

 

MI का अगला मैच रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से है। RCB ने रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम को अपना दूसरा होम वेन्यू चुना है। यहां उससे 10 मई को भिड़ने के लिए MI का पहला बैच रायपुर पहुंच चुका है, जिसमें हार्दिक शामिल नहीं थे। अटकलें लगाई जा रही हैं कि हार्दिक इस मुकाबले से भी बाहर रह सकते हैं। इस बीच MI के खेमे से उनकी फिटनेस पर बड़ा अपडेट आया है।

 

यह भी पढ़ें: पंजाब किंग्स को सामने देख अभिषेक शर्मा को क्या हो जाता है? फिर से जमकर कूटा

हार्दिक की फिटनेस के बारे में क्या पता चला?

हार्दिक की चोट पर MI से जुड़े एक सूत्र ने न्यूज एजेंसी PTI को बताया कि उनकी चोट मामूली है उन्हें एक मैच के लिए आराम करने को कहा गया था। सूत्र ने कहा कि अगले मैच तक उनके फिट होने की संभावना है। वह RCB के खिलाफ बेहद अहम मैच में खेलेंगे।

 

यह भी पढ़ें: ओपनर्स पर टिकी है SRH और PBKS, उप्पल में दिखेगा दोनों टीमों का नया प्लान?

हार्दिक को लेकर तेज हैं अटकलें

ऑलराउंडर हार्दिक की कप्तानी में MI का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। उनकी टीम IPL 2026 से बाहर होने की कगार पर है। अगर MI अपने बचे हुए तीनों मैच भी जीत जाती है, तब भी वह 14 पॉइंट्स तक ही पहुंच पाएगी, जो प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए काफी नहीं होंगे। सोशल मीडिया पर चर्चा है कि MI मैनेजमेंट हार्दिक से खुश नहीं है और उन्हें कप्तानी से हटाने के बारे में सोच रही है। 

 

हार्दिक के LSG के खिलाफ मुकाबले में नहीं उतरने और फिर टीम के पहले बैच के साथ रायपुर ट्रैवल नहीं करने पर इन अफवाहों को और बल मिला है। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने यहां तक दावा किया है कि हार्दिक अब बचे हुए मैचों में खेलना ही नहीं चाहते हैं। हालांकि MI सूत्र ने इन अफवाहों को पूरी तरह से खारिज कर दिया है।


और पढ़ें