IPL 2026 में लगातार हार का सामना कर रही कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के फैंस के लिए आखिरकार राहत की खबर आई है। टूर्नामेंट के 23 दिनों के लंबे इंतजार के बाद KKR ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 4 विकेट की रोमांचक जीत दर्ज कर अपना खाता खोल लिया है। हालांकि टीम फिलहाल 7 मैचों में केवल एक जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में 9वें नंबर पर है लेकिन गणितीय रूप से उनके प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें अभी भी पूरी तरह जिंदा हैं।
28 मार्च से शुरू हुए इस सीजन में KKR की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही थी। लगातार हार के कारण टीम का मनोबल गिरता जा रहा था लेकिन राजस्थान के खिलाफ मिली इस जीत ने न केवल उन्हें अंक दिलाए हैं, बल्कि टीम में नया आत्मविश्वास भी भरा है। अब सवाल यह है कि क्या यहां से KKR टॉप-4 में जगह बना पाएगी? ऐसे में समझते हैं KKR के प्लेऑफ का पूरा गणित।
यह भी पढ़ें: CSK के लिए IPL 2026 प्लेऑफ में एंट्री मुश्किल? जानें कैसे बना सकती है जगह
KKR प्लेऑफ समीकरण
KKR ने अब तक खेले 7 मैचों में से एक मुकाबला बारिश के कारण गंवाया था, जिससे उन्हें 1 अंक मिला और एक में जीत दर्ज की है। इस तरह उनके पास फिलहाल कुल 3 अंक हैं। लीग स्टेज के नियमों के मुताबिक, अभी भी कोलकाता को 7 मैच और खेलने हैं। यदि अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली यह टीम अपने अगले सभी 7 मुकाबले जीत लेती है तो उनके कुल 17 अंक हो जाएंगे। IPL इतिहास के आंकड़े बताते हैं कि 16 अंक प्लेऑफ के लिए सुरक्षित माने जाते हैं, ऐसे में 17 अंक KKR को बिना किसी रुकावट के टॉप-4 में पहुंचा देंगे।
अगर कोलकाता अगले 7 में से 6 मैच जीतती है तो उसके कुल 15 अंक होंगे। इस स्थिति में प्लेऑफ की राह आसान नहीं होगी। टीम को दूसरी टीमों के प्रदर्शन और नेट रन रेट पर निर्भर रहना पड़ेगा। यानी सिर्फ जीत ही नहीं, बल्कि बड़े अंतर से जीत भी जरूरी होगी।
यह भी पढ़ें: MI vs CSK: मुंबई के खिलाफ भी नहीं खेलेंगे एमएस धोनी? कोच का चौंकाने वाला बयान
अगर KKR 7 में से 5 या उससे कम मैच जीत पाती है तो उसके अधिकतम 13 अंक ही बनेंगे। IPL के पिछले रिकॉर्ड के अनुसार, 13 अंक वाली टीम का प्लेऑफ में पहुंचना लगभग नामुमकिन होता है। ऐसे में कोलकाता के लिए कम से कम 6 जीत हासिल करना बेहद जरूरी है।
KKR के खेले गए मैचों के नतीजे
- 29 मार्च: कोलकाता बनाम मुंबई (6 विकेट से हार)
- 2 अप्रैल: कोलकाता बनाम हैदराबाद (65 रनों से हार)
- 6 अप्रैल: कोलकाता बनाम पंजाब (बारिश के कारण मैच रद्द)
- 9 अप्रैल: कोलकाता बनाम लखनऊ (3 विकेट से हार)
- 14 अप्रैल: कोलकाता बनाम चेन्नई (32 रनों से हार)
- 17 अप्रैल: कोलकाता बनाम गुजरात (5 विकेट से हार)
- 19 अप्रैल: कोलकाता बनाम राजस्थान (4 विकेट से जीत)
यह भी पढ़ें: वर्ल्ड कप 2027 तक अजीत अगरकर ही क्यों रहेंगे टीम इंडिया के चीफ सेलेक्टर?
KKR के बचे हुए मैच
- 26 अप्रैल: कोलकाता बनाम लखनऊ (इकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ)
- 3 मई: कोलकाता बनाम हैदराबाद (राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम, हैदराबाद)
- 8 मई: कोलकाता बनाम दिल्ली (अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली)
- 13 मई: कोलकाता बनाम बेंगलुरु (शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम, रायपुर)
- 16 मई: कोलकाता बनाम गुजरात (ईडन गार्डन्स, कोलकाता)
- 20 मई: कोलकाता बनाम मुंबई (ईडन गार्डन्स, कोलकाता)
- 24 मई: कोलकाता बनाम दिल्ली (ईडन गार्डन्स, कोलकाता)