इंडियन प्रीमियर लीग (
IPL
) 2026 में दिल्ली कैपिटल्स (DC) के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल ने रिकॉर्डतोड़ पारी खेली है। राहुल ने शनिवार (25 अप्रैल) को पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में 67 गेंद का सामना किया और 16 चौके और 9 छक्के उड़ाते हुए नाबाद 152 रन ठोक दिए।
राहुल IPL में 150 रन का आंकड़ा छूने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। साथ ही उन्होंने मेंस टी20 में सबसे बड़ी पारी खेलने का भारतीय रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड
तिलक वर्मा
के नाम था, जिन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मेघालय के खिलाफ 151 रन ठोके थे। राहुल ने DC की पारी की आखिरी गेंद पर सिंगल लेकर इस रिकॉर्ड को तोड़ा।
यह भी पढ़ें: अब बदल गए हैं केएल राहुल, 47 गेंद में ठोका शतक, IPL इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा
मेंस टी20 में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले भारतीय बल्लेबाज
- केएल राहुल - नाबाद 152 रन, बनाम PBKS, दिल्ली, 2026
- तिलक वर्मा - 151 रन, बनाम मेघालय, राजकोट, 2024
- अभिषेक शर्मा - 148 रन, बनाम बंगाल, सिकंदराबाद, 2025
- श्रेयस अय्यर - 147 रन, बनाम सिक्किम, इंदौर, 2019
- पुनीत बिष्ट - नाबाद 146 रन, बनाम मिजोरम, चेन्नई, 2021
ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बने राहुल
राहुल ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए दूसरा शतक लगाया है। वह PBKS और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के लिए भी 2-2 IPL शतक जड़ चुके हैं। इस तरह राहुल अब तीन अलग-अलग टीमों के लिए एक से ज्यादा IPL शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।
उन्होंने PBKS के गेंदबाजों की जमकर धुनाई करते हुए 47 गेंद में ही शतक पूरा कर लिया था, जो उनका IPL में सबसे तेज शतक है। साथ ही दिल्ली कैपिटल्स के लिए भी यह सबसे तेज सेंचुरी का नया रिकॉर्ड रहा। उन्होंने DC के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में शिखर धवन और डेविड वॉर्नर की भी बराबरी की। धवन-वॉर्नर ने इस फ्रेंचाइजी के लिए 2-2 शतक लगाए थे।
यह भी पढ़ें: ऐसी सेंचुरी का क्या फायदा... गुजरात टाइटंस की हार का विलेन बने साई सुदर्शन
धोनी-रैना भी छूटे पीछे
राहुल ने अपनी इस तूफानी पारी के दौरान IPL में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में महेंद्र सिंह धोनी (5439) और
सुरेश रैना
(5528) को पीछे छोड़ दिया है। राहुल के नाम अब 5579 IPL रन हो गए हैं। वह IPL में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पांचवें पायदान पर पहुंच गए हैं।
IPL में सबसे ज्यादा रन
IPL में सबसे बड़ी पारी
- क्रिस गेल (
RCB
) - नाबाद 175 रन, बनाम PWI, बेंगलुरु, 2013
- ब्रैंडन मैकुलम (KKR) - नाबाद 158 रन, बनाम RCB, बेंगलुरु, 2008
- केएल राहुल (DC) - नाबाद 152 रन, बनाम PBKS, दिल्ली, 2026
- अभिषेक शर्मा (SRH) - 141 रन, बनाम PBKS, हैदराबाद, 2025
- क्विंटन डिकॉक (LSG) - 140 रन, बनाम LSG, मुंबई DYP, 2022