logo

मूड

ट्रेंडिंग:

IPL 2026 के आखिरी लीग मैच में KKR ने चुनी बॉलिंग, 2 बदलाव के साथ उतरी DC

कोलकाता नाइट राइडर्स ने IPL 2026 के आखिरी लीग स्टेज मुकाबले में टॉस जीतकर दिल्ली कैपिटल्स को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया है।

KKR Team vs MI IPL 2026

कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाड़ी, Photo Credit: IPL/X

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के आखिरी लीग स्टेज मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) आमने-सामने है। कोलकाता के ईडन गार्डंस स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में KKR के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। 

 

KKR की टीम प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है लेकिन अगर मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में जारी मुंबई इंडियंस (MI) बनाम राजस्थान रॉयल्स (RR) मुकाबले में रियान पराग की कप्तानी वाली टीम जीत जाती है, तो KKR का बोरिया बिस्तर बंध जाएगा। राजस्थान रॉयल्स की जीत से न सिर्फ KKR बाहर होगी, बल्कि पंजाब किंग्स की भी उम्मीदें समाप्त हो जाएंगी।

 

यह भी पढ़ें: BCCI से है बैन खतरा, फिर भी नखरा कर रहे हैं विदेशी खिलाड़ी, भड़के PBKS के मालिक

RR हारी तो KKR को क्या करना होगा?

RR को MI हरा देती तो KKR को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए DC के खिलाफ बड़ी जीत हासिल करनी होगी, तभी वह PBKS को नेट रन रेट के मामले में पीछे छोड़ पाएगी। अगर DC 180 रन का टारगेट देती है, तो KKR को 12 से 12.4 ओवर के बीच जीतना होगा। वहीं DC 200 बना देती है, तब KKR को 12.1 से 12.4 के बीच चेज कम्पलीट करना होगा।

दो बदालव के साथ उतरी DC

अक्षर पटेल की कप्तानी वाली DC एलिमिनेट हो चुकी है। जीत के साथ सीजन का अंत करने के लिए उसने दो बदलाव किए हैं। कुलदीप यादव और आकिब नबी की टीम में वापसी हुई है।

 

यह भी पढ़ें: छा गए बिहारी बाबू... वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड

 दोनों टीमों की प्लेइंग-XI:

दिल्ली कैपिटल्स - अभिषेक पोरेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), साहिल पारख, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, माधव तिवारी, आकिब नबी, मिचेल स्टार्क, लुंगी एनगिडी 

 

इम्पैक्ट प्लेयर विकल्प - त्रिपुरना विजय, समीर रिजवी, विपराज निगम, नीतीश राणा, कुलदीप यादव


कोलकाता नाइट राइडर्स - अजिंक्य रहाणे (कप्तान), तेजस्वी दहिया (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, रोवमन पॉवेल, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, सुनील नारायण, अनुकूल रॉय, वरुण चक्रवर्ती, सौरभ दुबे, कार्तिक त्यागी

 

इम्पैक्ट प्लेयर विकल्प - फिन एलन, सार्थक रंजन, वैभव अरोड़ा, रमनदीप सिंह, राहुल त्रिपाठी


और पढ़ें