logo

मूड

ट्रेंडिंग:

बस यह गलती करना छोड़ दें मोहसिन खान, फिर इंडिया खेलने से कोई नहीं रोक पाएगा!

मोहसिन खान ने IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 23 रन देकर 5 विकेट झटके। यह IPL में किसी भारतीय लेफ्ट आर्म पेसर का बेस्ट बॉलिंग प्रदर्शन है।

Mohsin Khan IPL 2026

अजिंक्य रहाणे का विकेट लेने के बाद जश्न मनाते मोहसिन खान, Photo Credit: IPL/X

शेयर करें

google_follow_us

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के तेज गेंदबाज मोहसिन खान कहर बरपा रहे हैं। उन्होंने 22 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ 4 ओवर में 17 रन देकर 2 विकेट झटके थे। मोहसिन ने वैभव सूर्यवंशी जैसे तूफान के सामने मेडन ओवर निकाला था और उनका विकेट चटकाया था। 27 साल के इस लेफ्ट आर्म पेसर ने रविवार (26 अप्रैल) को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ भी यही कारनामा कर दिखाया। 

 

मोहसिन ने इस बार अजिंक्य रहाणे और टिम साइफर्ट के सामने मेडन ओवर डाला। उन्होंने आखिरी गेंद पर साइफर्ट (0) का विकेट भी झटका। इसके बाद उन्होंने लगातार ओवरों में रहाणे (10) और रोवमन पॉवेल (1) को चलता किया। मोहसिन यही नहीं रुके और अपने स्पेल की आखिरी दो गेंदों पर कैमरन ग्रीन (34) और अनुकूल रॉय (0) के विकेट झटक पंजा खोल दिया। वह LSG के लिए 5 विकेट हॉल लेने वाले तीसरे गेंदबाज बने। इससे पहले मार्क वुड (14/5) और यश ठाकुर (30/5) ने यह कारनामा किया था।

 

यह भी पढ़ें: मैच जीतने के लिए बेईमानी पर उतरे ऋषभ पंत? अंगकृष रघुवंशी को आउट दिए जाने पर बवाल

मोहसिन ने बनाया यह रिकॉर्ड

मोहसिन ने KKR के खिलाफ 4 ओवर में 1 मेडन रखते हुए 23 रन देकर 5 विकेट चटकाए। यह IPL में किसी भारतीय लेफ्ट आर्म पेसर का बेस्ट बॉलिंग फिगर है। मोहसिन की इस कातिलाना गेंदबाजी के बाद माना जा रहा है कि वह जल्द ही भारतीय टीम के लिए खेलते दिखेंगे। हालांकि उनकी फिटनेस पर हमेशा सवालिया निशान रहता है। मोहसिन 5-6 मैचों में अच्छा प्रदर्शन के बाद इंजर्ड हो जाते हैं। दिग्गज कॉमेंटेटर हर्षा भोगले ने भी ट्वीट किया है कि BCCI को उन्हें टीम इंडिया की ओर से खेलने के लिए फिट रखने का कोई तरीका ढूंढना होगा।

 

यह भी पढ़ें: राशिद खान की मैजिक पर अब नहीं रहा भरोसा, शुभमन गिल ने सिर्फ 1 ओवर दी बॉलिंग

मोहसिन को खुद भी अपनी फिटनेस के लिए सजग होना पड़ेगा। साथ ही उन्हें अपनी लेंथ पर भी काम करना होगा। मोहसिन ने इस IPL सीजन में गुड लेंथ गेंद पर 7 विकेट झटके हैं। इस लेंथ पर उनकी इकॉनमी 3.06 की रही है, क्योंकि उन्हें अतिरिक्त उछाल मिलता है। वहीं लेंथ छोटी करने पर वह मार खा जा रहे हैं। मोहसिन ने इस सीजन अब तक 44 छोटी गेंदें डाली है, जिस पर उनकी इकॉनमी 10 के पार है। छोटी गेंद पर उन्हें सिर्फ एक ही सफलता मिली है। ऐसे में उन्हें अपना दबदबा बनाए रखने के लिए लेंथ गेंद पर ही बने रहना होगा।


और पढ़ें