logo

मूड

ट्रेंडिंग:

राशिद खान की मैजिक पर अब नहीं रहा भरोसा, शुभमन गिल ने सिर्फ 1 ओवर दी बॉलिंग

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ राशिद खान ने 1 ओवर डाला, जिसमें उन्हें 21 रन पड़े। इसके बाद उन्हें गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने बॉलिंग ही नहीं दी।

Rashid Khan IPL

राशिद खान, Photo Credit: Gujarat Titans/X

शेयर करें

google_follow_us

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में राशिद खान के पिछले दो सीजन बेहद खराब गुजरे हैं। गुजरात टाइटंस (GT) के इस चैंपियन गेंदबाज ने IPL 2024 में 12 मैचों में 10 विकेट चटकाए थे। इस दौरान उनकी इकॉनमी 8.40 की रही थी। इसके अगले सीजन यानी IPL 2025 में राशिद ने 15 मैच खेले, जिसमें उन्हें सिर्फ 9 सफलता मिली। उनकी इकॉनमी 9.34 की रही। अपने 9 साल के IPL करियर में वह पहली बार इतने महंगे रहे।

 

मौजूदा सीजन में राशिद ने 8 मैचों में 8 विकेट चटकाए हैं लेकिन वह बेरंग दिखे हैं। इस सीजन उनकी इकॉनमी जरूर 9 के नीचे रही है लेकिन उनकी गेंदबाजी में वह धार नहीं दिखी है। रविवार (26 अप्रैल) को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ उन्होंने उस समय ओवर में 21 रन लुटा दिए, जब CSK 14 ओवर में 4 विकेट खोकर 75 रन ही बना सकी थी।

 

यह भी पढ़ें: संजू सैमसन पर टिकी है CSK, एक बल्लेबाज आखिर कितने मैच जिताएगा?

IPL इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

चेपॉक स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर CSK की टीम संघर्ष कर रही थी। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ एक छोर पर खड़े थे लेकिन रन तेजी से नहीं आ रहे थे। कैगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, मानव सुथार, अरशद खान और जेसन होल्डर ने CSK के बल्लेबाजों के नाक में दम कर रखा था। लग रहा था कि CSK 120 के नीचे ही रह जाएगी, तभी 15वां ओवर लेकर आए राशिद ने पूरा मोमेंटम शिफ्ट कर दिया। उन्होंने अपने पहले ओवर में न सिर्फ दो चौके और एक छक्का दिया बल्कि एक डाउन द लेग गेंद भी डाली, जो चौके के लिए चली गई। 

 

राशिद के इस ओवर में 21 रन पड़े। CSK 15 ओवर की समाप्ति पर 96 रन तक पहुंच गई। इसके बाद GT के कप्तान शुभमन गिल ने उन्हें दोबारा गेंदबाजी अटैक पर ही नहीं लगाया। यहां तक कि CSK की पारी का आखिरी ओवर युवा स्पिनर मानव सुथार ने डाला लेकिन राशिद को गेंदबाजी नहीं दी गई और इसके साथ ही IPL इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ, जब राशिद ने किसी मैच में सिर्फ 1 ओवर ही बॉलिंग की।

 

यह भी पढ़ें: इकाना स्टेडियम में कहर बरपा रहे हैं गेंदबाज, आज कैसा खेलेगी पिच?

दोनों टीमों की प्लेइंग-XI:

चेन्नई सुपर किंग्स - संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, जेमी ओवरटन, अकील हुसैन, नूर अहमद, अंशुल कम्बोज, गुरजपनीत सिंह

 

इम्पैक्ट प्लेयर विकल्प - सरफराज खान

 

गुजरात टाइटंस - शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), शाहरुख खान, वॉशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, अरशद खान, कैगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, मानव सुथार

 

इम्पैक्ट प्लेयर विकल्प - ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, कुलवंत खेजरोलिया, निशांत सिंधु, राहुल तेवतिया


और पढ़ें