logo

मूड

ट्रेंडिंग:

IPL 2026: संजू सैमसन पर टिकी है CSK, एक बल्लेबाज आखिर कितने मैच जिताएगा?

चेन्नई सुपर किंग्स ने अब तक 3 मैच जीते हैं। इन तीनों ही मैचों में CSK की ओर से संजू सैमसन हाईएस्ट स्कोरर रहे हैं।

Sanju Samson IPL 2026

गुजरात टाइटंस के खिलाफ आउट होने के बाद पवेलियन लौटते संजू सैमसन, Photo Credit: IPL/X

शेयर करें

google_follow_us

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की शुरुआत काफी निराशाजानक रही थी। उसे लगातार तीन मैचों में हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद 11 अप्रैल को संजू सैमसन (नाबाद 115) ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शतक जड़कर CSK का खाता खोला। 

 

CSK ने अगले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को हराकर जोरदार वापसी की। इस मैच में भी संजू ही CSK की ओर से हाईएस्ट स्कोरर रहे। उन्होंने 32 गेंद में 48 रन की पारी खेली, जिससे CSK ने 192 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया और फिर नूर अहमद (3/21) की घातक गेंदबाजी की बदौलत KKR को 160 पर ही रोक दिया। लगा कि CSK अपने पुराने रंग में लौट आई है लेकिन सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ संजू (7) के फेल होते ही उसे फिर से हार झेलनी पड़ी।

 

संजू ने अगले मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ फिर से मोर्चा संभाला और CSK को बड़े स्कोर तक पहुंचाया। इसके बाद अकील हुसैन (4/17) और नूर (2/24) ने जलवा दिखाते हुए CSK को 103 रन से विशाल जीत दिलाई।  

 

यह भी पढ़ें: इकाना स्टेडियम में कहर बरपा रहे हैं गेंदबाज, आज कैसा खेलेगी पिच?

संजू के नहीं चलने पर फंस जा रही है CSK

CSK को मिली अब तक तीनों जीत में संजू हाईएस्ट स्कोरर रहे हैं। जिस मैच में वह जल्दी आउट हो जा रहे हैं, उसमें CSK की बल्लेबाजी लड़खड़ा जा रही है। रविवार (26 अप्रैल) को गुजरात टाइटंस के खिलाफ संजू 15 गेंद खेलकर 11 रन ही बना सके। उनके पवेलियन लौटने के 3 गेंद बाद ही इस सीजन का अपना पहला मैच खेल रहे उर्विल पटेल (4) भी चलते बने। इसके बाद CSK ने सरफराज खान को इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर उतारा लेकिन वह गोल्डन डक पर आउट हो गए।

 

7 गेंद के अंदर लगे 3 झटकों से CSK की बल्लेबाजी क्रम बिखर गई। पावरप्ले की समाप्ति तक टीम का स्कोर 28 रन तक ही पहुंच सका, जो इस सीजन का दूसरा सबसे कम स्कोर है।

 

यह भी पढ़ें: ईशान-अभिषेक के तूफान में उड़ी RR, वैभव सूर्यवंशी की सेंचुरी बेकार

दोनों टीमों की प्लेइंग-XI:

चेन्नई सुपर किंग्स - संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, जेमी ओवरटन, अकील हुसैन, नूर अहमद, अंशुल कम्बोज, गुरजपनीत सिंह

 

इम्पैक्ट प्लेयर विकल्प - सरफराज खान, मुकेश चौधरी, प्रशांत वीर, रामकृष्ण घोष, मैथ्यू शॉर्ट

 

गुजरात टाइटंस - शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), शाहरुख खान, वॉशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, अरशद खान, कैगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, मानव सुथार

 

इम्पैक्ट प्लेयर विकल्प - ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, कुलवंत खेजरोलिया, निशांत सिंधु, राहुल तेवतिया


और पढ़ें