logo

मूड

ट्रेंडिंग:

मैच जीतने के लिए बेईमानी पर उतरे ऋषभ पंत? अंगकृष रघुवंशी को आउट दिए जाने पर बवाल

KKR के बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी को ऑब्सट्रक्टिंग द फील्ड आउट दिया गया, जिस पर जबरदस्त हंगामा देखने को मिला। KKR का खेमा अंपायर के फैसले से नाराज दिखा।

Angkrish Raghuvanshi obstructing the field

अंगकृष रघुवंशी को ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड आउट दिए जाने पर मचा हंगामा, Photo Credit: Screengrab via JioHotstar

शेयर करें

google_follow_us

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में रविवार (26 अप्रैल) की रात जबरदस्त ड्रामा देखने को मिला। लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच खेले गए मुकाबले में अंगकृष रघुवंशी को ऑब्सट्रक्टिंग द फील्ड आउट दिए जाने पर बवाल मच गया। KKR की पारी के पांचवें ओवर की आखिरी गेंद को अंगकृष ने मिड-ऑन की ओर धकेला और रन के लिए दौड़ पड़े लेकिन दूसरे छोर पर खड़े कैमरन ग्रीन ने उन्हें वापस भेजा। इस बीच मोहम्मद शमी ने गेंद को फील्ड कर स्ट्राइकर एंड पर थ्रो किया। अंगकृष ने सुरक्षित अपने क्रीज में वापस लौटने के लिए डाइव लगाई, तभी गेंद उनके शरीर पर जा लगी।

 

LSG के कप्तान ऋषभ पंत और शमी ने फील्डिंग में बाधा पहुंचाने की अपील की। इसके बाद फैसले को टीवी अंपायर के पास भेजा गया। टीवी अंपायर ने पाया कि अंगकृष ने गेंद को देखकर अपनी दिशा बदली थी, इसीलिए गेंद उनके शरीर पर लगी। ऐसे में अंगकृष को फील्ड में बाधा डालने के कारण आउट दे दिया गया, जिसके बाद इस युवा बल्लेबाज ने ऑन-फील्ड अंपायर्स से बहस की। उन्होंने पवेलियन लौटते समय बाउंड्री लाइन के पास पहुंचते ही अपना बल्ला जमीन पर पटक दिया और गुस्से में हेलमेट फेंका।

 

यह भी पढ़ें: राशिद खान की मैजिक पर अब नहीं रहा भरोसा, शुभमन गिल ने सिर्फ 1 ओवर दी बॉलिंग

KKR के कोच ने भी काटा बवाल

अंगकृष को ऑब्सट्रक्टिंग द फील्ड आउट दिए जाने पर KKR का खेमा बेहद नाराज दिखा। टीम के कोच अभिषेक नायर चौथे अंपायर से बात करते दिखे। वह बहुत गुस्से में लग रहे थे। अभिषेक का मानना था कि अंगकृष जानबुझकर गेंद की लाइन में नहीं आए थे। उनका टर्निंग रेडियस थोड़ा ज्यादा था मगर उन्होंने गेंद को देखकर दिशा नहीं बदली थी। हालांकि इससे अब कुछ बदलने वाला नहीं था। नए बल्लेबाज रोवमन पॉवेल क्रीज पर आ चुके थे और KKR को 27 के स्कोर पर तीसरा झटका लग चुका था।

 

यह भी पढ़ें: संजू सैमसन पर टिकी है CSK, एक बल्लेबाज आखिर कितने मैच जिताएगा?

खेल भावना पर उठे सवाल

अगकृष को इस तरह आउट दिए जाने पर स्टार स्पोर्ट्स के लिए हिंदी कॉमेंट्री कर रहे हरभजन सिंह और इरफान पठान ने खेल भावना पर सवाल उठाए। इन दोनों दिग्गजों का मानना था कि अंगकृष ने भले ही दिशा बदली थी लेकिन मकसद गेंद की लाइन में आना नहीं था। वे LSG और पंत के ऑब्सट्रक्टिंग द फील्ड अपील से सहमत नहीं दिखे। उन्होंने कहा कि अंगकृष जानबूझकर गेंद की दिशा में नहीं आए थे।


और पढ़ें